फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband accused of having unnatural sex

Yamuna Nagar News: पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Thu, 10 Apr 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of having unnatural sex
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके से बाइक लेकर आने का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि पति नशे का आदी है। वह अक्सर देर रात तक घर आता। घर आकर वह अप्राकृतिक संबंध बनाता। मना करने पर मारपीट करता।
विज्ञापन

इस बारे में सास से बात करती तो वह भी भला बुरा कहती। आरोप है कि जेठ भी दांपत्य जीवन में दखलअंदाजी कर रहा था। इस बीच गर्भवती हुई और बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से ही जेठ व पति और प्रताड़ित करने लगे। एक दिन वह जेठ ने गलत नीयत से पकड़ा। वह अक्सर छेड़खानी करता। विरोध करने पर मारपीट करता। इस बारे में कई बार पंचायत हुई लेकिन आरोपी ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed