फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hurt by wife's relations, husband committed suicide by consuming poison, Yamunanagar

पत्नी के संबंधों से आहत पति ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hurt by wife's relations, husband committed suicide by consuming poison, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिना तलाक दिए चार माह से दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही पत्नी के संबंधों से आहत होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी, उसके करीबी व्यक्ति व उसके माता-पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट मिलने पर मृतक के भाई ने शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी, उसके करीबी व्यक्ति व उसके माता पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना फर्कपुर थाना क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर नगर की है। अंबाला के डुलियानी निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे वर्कशॉप में एमसीएम के पद पर कार्यरत है। उसके छोटे भाई मलकीत सिंह की शादी 2003 में शिवपुरी निवासी महिला से हुई। शादी के बाद उसके भाई मलकीत के दो बच्चे हुए। मलकीत पत्नी व बच्चों संग गुरु तेग बहादुर नगर में बने उनके मकान में रहते थे।
विज्ञापन

उनके पिता दया सिंह की वर्ष 1989 में मौत हो गई थी और दो माह पहले ही उनकी माता नरेंद्र कौर की भी मौत हो गई। हरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि मलकीत की पत्नी के आरोपी ललित कुमार से संबंध थे। करीब चार माह पहले उसकी भाभी घर से पति व बच्चों को छोड़ चली गई थी। इस पर भाई मलकीत सिंह ने थाना फर्कपुर में केस भी दर्ज कराया था। बाद में समझाने पर उसकी भाभी भाई के घर आ गई थी। लेकिन अगले दिन वह दोबारा चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी भाभी उसके भाई को तलाक दिए बिना ही आरोपी ललित के साथ रह रही थी। इसके बाद में उसकी भाभी ने भाई पर खर्चे का केस अदालत में कर दिया, जिससे उसका भाई डिप्रेशन में रहने लगा। इसी के चलते चार नवंबर की दोपहर उसके भाई मलकीत ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका पता चलने पर वह मौके पर पहुंचे। तब भाई मलकीत से बात करनी चाही, पर वह कुछ नहीं बोल पाया।
उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई मेें इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाद में जब उन्होंने अपने भाई का पर्स देखा तो उसमें सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मलकीत ने अपनी पत्नी, आरोपी ललित कुमार, ललित के पिता पवन कुमार व मां सीमा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। फर्कपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट और मृतक के भाई की शिकायत पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पड़ोसी को बताया पर्स में रखा है सुसाइड नोट
मृतक के भाई हरजीत सिंह ने बताया कि उसे अपना भाई मलकीत सिंह बेसुध हालत मिला। इसके बाद वह और उसका पड़ोसी अजीत उसे बेसुध हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। भाई को अस्पताल में भर्ती करवाकर वह घर आ गया था, क्योंकि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। इस दौरान अस्पताल में मलकीत ने पड़ोसी अजीत को बताया कि घर पर रखे पर्स में उसकी मौत की वजह है। अजीत ने यह बात उन्हें बताई। इसके बाद उन्होंने घर पर कमरे में डबल बेड के डोर में मलकीत का पर्स मिला, जिसमें भाई की लिखाई में सुसाइड नोट मिला। इसमें अपनी आत्महत्या के लिए पत्नी व उसके करीबी ललित कुमार, ललित के पिता पवन कुमार व माता सीमा को जिम्मेदार बताया गया है।

यह लिखा सुसाइड नोट में
मैं मलकीत सिंह सुपुत्र श्री दया, मेरी शादी साल 2003 फरवरी में शिवपुरी बी निवासी के साथ हुई थी। मेरे पास 17 साल की बेटी व 15 साल का बेटा है। मेरी पत्नी ने बिना तलाक दिए ललित कुमार के साथ शादी कर ली है। पवन कुमार व उसकी पत्नी सीमा उनके साथ मिले हुए है। मैं आत्महत्या अपनी पत्नी, ललित कुमार, पवन कुमार व सीमा के कारण कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed