फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hundred students arrived for admission in ITI, 12 applications canceled, Yamunanagar

आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे सौ विद्यार्थी, 12 आवेदन रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hundred students arrived for admission in ITI, 12 applications canceled, Yamunanagar
आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के दूसरे चरण में दस्तावेज जांच का सोमवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन कुल 269 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी थी, लेकिन मात्र एक सौ विद्यार्थी ही पहुंचे। इनमें से भी 12 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की कमी मिली, जिसके बाद आवेदन निरस्त कर दिए गए।
सूची जारी होने और बीच में छुट्टी व त्योहार के कारण विभाग ने दस्तावेज जांच के लिए तीन घंटे और बढ़ा दिए हैं। विभाग ने इसके लिए अंतिम दिन 26 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक दस्तावेजों की जांच के लिए समय दिया है। वहीं फीस भरने का अंतिम दिन भी 26 अक्तूबर ही है। मंगलवार को दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं 28 अक्तूबर को विभाग की ओर से तीसरे चरण के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला के लिए अभी 169 दस्तावेजों की जांच होनी है। दाखिला समिति सदस्यों के पास मात्र तीन घंटे का समय ही शेष है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच संभव नहीं है। दूसरे चरण की सूची में कुल 399 विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई थी। जिसमें से शनिवार को 121 और सोमवार को कुल 88 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। अभी 169 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी बाकी है। चूंकि सूची में शामिल 21 विद्यार्थी इसके लिए नाकाबिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को आज ही फीस जमा करवानी होगी। चूंकि यह फीस जमा करवाने का अंतिम दिन है। इसके बाद जुर्माना लिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी संस्थान में भी फीस जमा करवा सकते हैं। संस्थान में ऑनलाइन प्रक्रिया का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
आईटीआई दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण 28 अक्तूबर को शुरू होगा। पोर्टल सही से चला तो 28 अक्तूबर को तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। यह चरण सात नवंबर तक चलेगा। सूची जारी होने के बाद 30 अक्तूबर तक बदलाव और त्रुटि दुरुस्त की जा सकेंगी। इसके बाद दो नवंबर को सीट अलॉट की जाएगी। चार व पांच नवंबर को छुट्टी रहेगी। तीन व छह नवंबर को दस्तावेजों की जांच होगी। सात नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी।

काउंसलिंग के लिए पहुंचें विद्यार्थी : बेनीवाल
आईटीआई प्रिंसिपल मनदीप सिंह बेनीवाल ने कहा संस्थान में काउंसलिंग चल रही है। त्योहार और छुट्टी की व्यस्तता के कारण विद्यार्थी कम पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के नाम सूची में है और उन्हें मैसेज पहुंचा है, वे संस्थान पहुंच कर दस्तावेजों की जांच करवा लें। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक दस्तावेजों की जांच करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed