फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Humidity increased due to 20 minutes of rain in the afternoon

Yamuna Nagar News: दोपहर में 20 मिनट की बारिश से बढ़ी उमस

Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to 20 minutes of rain in the afternoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दो दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस ने रविवार को लोगों की छुट्टी का मजा भी किरकिरा कर दिया। दिनभर कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा। दोपहर के समय डेढ़ बजे मात्र 20 मिनट के लिए बारिश हुई। बारिश के बाद उमस बढ़ गई।
अगले दो से तीन दिन तक रूक-रूक कर बारिश होने व आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
रविवार सुबह मौसम पूरी तरह से साफ रहा और बहुत तेज धूप निकली। इसके बाद बादल छा गए और फिर धूप निकलने लगी। दोपहर में अचानक बारिश होने लगी। जिस तरह से धूप गायब हुई और बादल उमड़ कर आए ऐसा लग रहा था मानो बहुत देर शाम तक भी बारिश नहीं रूकेगी। परंतु कुछ देर के बाद ही बारिश थम गई। जब तक बारिश होती रही तब तक मौसम भी ठीक रहा। वातावरण में थोड़ी ठंडक महसूस की गई। हालांकि शाम तक बादल छाए रहे, लेकिन उमस बढ़ गई और लोगों का शरीर पसीने से तरबतर होने लगा।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर घटा

प्रतापनगर। पहाड़ों में बारिश कम होने से हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर घटा है। शाम चार बजे 17626 क्यूसेक पानी में से नदी में 2606 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 13010 व यूपी की पूर्वी यमुना नहर में 2010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले सुबह सात बजे बैराज पर 16024 क्यूसेक, आठ बजे 20185 क्यूसेक, नौ बजे 20095 क्यूसेक, 10 बजे 20082 क्यूसेक, 11 बजे 20147 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 20082 क्यूसेक, एक बजे 19092 क्यूसेक, दो बजे 19693 क्यूसेक, तीन बजे 18646 और शाम चार बजे 17626 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed