फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Humidity has troubled us, chances of rain from today

Yamuna Nagar News: उमस ने सताया, आज से बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Humidity has troubled us, chances of rain from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को कड़ाके की गर्मी की वजह से लोगों धूप में चलना मुश्किल हो गया। इससे भी ज्यादा बुरा हाल तो शुक्रवार रात हुआ जब उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। उमस की वजह से लोग चैन से नींद भी नहीं ले पाए। मौसम विभाग ने रविवार से तीन दिन बारिश की संभावना जताई है।
रात करीब डेढ़ बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने लगी। आसमान काले बादलों से घिर गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बादलों को देखते हुए लग रहा था कि कुछ ही देर में तेज बारिश हो जाएगी, लेकिन एक बूंद तक नहीं गिरी। ऐसे में गर्मी का सितम शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह से धूप इतनी तेज थी कि लोगों का कहीं आना जाना ही मुश्किल हो गया। हालांकि बीच में थोड़ी देर के लिए बादल उमड़ आए और बारिश होने की उम्मीद जगी। परंतु निराशा ही हाथ लगी। दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं गर्मी बढ़ने से बिजली के अघोषित कटाें ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोड बढ़ने से बार-बार ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने लगे हैं। कई जगह बिजली के तार भी टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार से बुधवार तक बारिश होने की उम्मीद जताई है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में की गिरावट आने की संभावना है।
जिले में कई दिनों से बारिश हुई भी नहीं है। जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी अधिक होने से धान के खेतों में सिंचाई के दौरान दिया गया पानी भी अब सूखने लगा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आज से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed