Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Humidity and unannounced power cuts increased the temperature reaching 40 degrees.

Yamuna Nagar News: तापमान 40 डिग्री पहुंचाए उमस और अघोषित बिजली कटों ने बढ़ाई

Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Humidity and unannounced power cuts increased the temperature reaching 40 degrees.
यमुनानगर में धूप से बचने के लिए सिर पर परना रख कर जाते युवक। संवाद
यमुनानगर। भीषण गर्मी के बीच बढ़ी उमस और अघोषित बिजली कटों ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। दिनभर की तपिश ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। रात में बिजली की आंख-मिचौली ने चैन की नींद भी छीन ली। वीरवार रात जिले के कई हिस्सों में घंटों बिजली गुल रही, जबकि शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बिजली कट लगते रहे। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम में नमी बढ़ने के साथ तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर बना रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। वीरवार रात व्यासपुर, जगाधरी और यमुनानगर की कई कॉलोनियों व मोहल्लों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार कट लगने से कई घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। इसके बाद लोगों को बिना पंखे और कूलर के उमस भरी रात गुजारनी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हुई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में गुस्सा देखने को मिला। रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बार-बार बिजली कट लगने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और घरेलू कामकाज भी बाधित हो रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना जताई है। विभाग के मौसम विशेष डॉ. अजीत कुमार के अनुसार शनिवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा और अगले एक सप्ताह तक बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed