फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   HTET: 9,167 candidates participated

एचटेट : 9,167 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Fri, 01 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
HTET: 9,167 candidates participated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लेवल-1 व 2 की परीक्षा वीरवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। किसी परीक्षा केंद्र पर नकल व उपद्रव का कोई मामला सामने नहीं आया। दो दिवसीय परीक्षा में कुल 10,559 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9,167 ने परीक्षा दी और 1392 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के लिए शहर में कुल 26 केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में 17 केंद्रों पर लेवल-2 की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 5,128 अभ्यर्थी थे। इस सत्र में कुल 4511 ने परीक्षा दी और 617 अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में लेवल-1 की दस केंद्रों पर परीक्षा करवाई गई। इस चरण में कुल 2,501 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2,082 ने परीक्षा दी और 419 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पहले सत्र में 87.97 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और दूसरे सत्र में 83.25 ने परीक्षा दी। इस दौरान दोनों सत्रों में 86.42 ने परीक्षा दी। दोनों सत्र में 7629 में से 6593 ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। केंद्रों के बाहर व अंदर पुलिस तैनात रही। परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पहुंच गए थे, लेकिन निर्धारित समय पर ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। नकल रहित परीक्षा के लिए दोनों सत्र में सभी केंद्रों पर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वहीं, परीक्षा को लेकर प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मैदान में रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से भी जानकारी ली।
पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 तक हुई। वहीं, दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक चली। परीक्षा को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहा। प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क जैमर का भ प्रयोग किया गया।

इसके साथ परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रही। इस दौरान किसी केंद्र पर नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। शांतिपूर्ण परीक्षा निपटने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। नोडल अधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक प्रबंधन किए गए थे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed