{"_id":"610ef44f8ebc3e71bf12f5ae","slug":"hssc-exam-canceled-due-to-leak-candidates-disappointed-yamuna-nagar-news-knl7924222","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीक होने से एचएसएससी की परीक्षा रद्द, अभ्यार्थी हुए निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीक होने से एचएसएससी की परीक्षा रद्द, अभ्यार्थी हुए निराश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेपर लीक होने के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा शनिवार शाम को रद्द कर दी। इससे हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को काफी निराशा हुई। हालांकि सुबह सत्र की परीक्षा सुचारू ढंग से हुई थी। परंतु सायं सत्र की परीक्षा के दौरान अभ्यार्थी केंद्र के भीतर पहुंच गए थे, इसी दौरान परीक्षा रद्द करने के आदेश आ गए।
बता दें कि शनिवार व रविवार दो दिन होने वाली परीक्षा के 74 हजार अभ्यार्थियों के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए थे। शनिवार को कुल करीब साढ़े 37 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। सुबह के सत्र में अभ्यर्थियों की संख्या करीब 85 प्रतिशत रही। जबकि शाम के सत्र में संख्या 50 प्रतिशत से भी कम रही। दोनों सत्र में करीब 24 हजार अभ्यार्थी केंद्र पहुंचे थे।
बॉक्स
पार्क व सड़कों किनारे बैठे रहे परिजन
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी केंद्र के भीतर चले गए। जबकि साथ आए परिजन, दोस्त, बंधु बाहर खड़े रहे थे। केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी। ऐसे में केंद्र के पास लोगों को रुकने नहीं दिया गया। जिस कारण शहर की सड़क पर लोग घूमते देखे गए। वहीं पार्कों, चाय की दुकानों पर बैठकर लोगों ने अपना समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
बॉक्स
राजस्थान से आए, मिली निराशा
राजस्थान के हनुमानगढ़ से परीक्षा देने आए रमन, लविश, गौतम, सुदीप ने बताया कि वे रात देर रात यहां पहुंच गए थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ही समय बिताया। इसके बाद वे अपने जानकारी लेकर केंद्र पर पहुंचे। रमन ने बताया कि कुछ छह में से चार की परीक्षा सुबह थी और बाकी दो की शाम को थी। ऐसे में उन्होंने पार्क में बैठकर इंतजार किया।
यमुनानगर।
डीसी गिरीश अरोड़ा व एसपी कमलदीप गोयल ने शनिवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल, एमएलएल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी में डीसी ने निरीक्षण किया। डीसी ने बताया कि पुरुष पुलिस सिपाही पद के लिए जिले में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए। शांतिपूर्वक और नकल रहित परीक्षा करवाने के सभी प्रबंध किए गए हैं। एक सत्र में 18,850 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। दोनों दिन 74 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जानी थी। इसी तरह एसपी ने गुरुनानक खालसा, डीएवी स्कूल का निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि सुनियोजित तरीके से परीक्षा ली जा रही थी। सुबह के सत्र में कोई परेशानी नहीं हुई। परंतु शाम को पेपर लीक होने के चलते सरकार की ओर से परीक्षा रद्द करने के आदेश जारी किए गए।