{"_id":"66e217159aa3d477300f8554","slug":"hsgpc-laid-the-foundation-stone-of-the-building-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125199-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एचएसजीपीसी ने किया भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एचएसजीपीसी ने किया भवन का शिलान्यास
Thu, 12 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। झींवरेहड़ी गांव में गुरुद्वारा श्री थड़ा साहिब पातशाही नौवीं में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री दरबार साहिब की इमारत का शिलान्यास किया गया। इस दौरान बाबा दिलबाग सिंह कार सेवा लौह लंगर श्री आनंदपुर साहिब वाले, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध, वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, महासचिव सुखविंद्र सिंह मंडेबर, कार्यकारिणी समिति सदस्य टीपी सिंह अंबाला, इंद्रजीत सिंह वासुदेवा, परमजीत सिंह मक्कड़, हरविंद्र सिंह बिंदू, राजिंद्र सिंह अंबाला, हरपाल सिंह कांबोज, अमरजीत सिंह यमुनानगर, हरबंस सिंह कड़काैली सहित अन्य मौजूद रहे।
संस्था के प्रधान जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य बाबा दिलबाग सिंह कार सेवा लौह लंगर श्री आनंदपुर साहिब वालों के सहयोग से किया जाएगा। निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की योजना बनाई गई है। प्रदेश के ऐतिहासिक गुरुद्वाराें में आवश्यकता के अनुसार कार सेवा के माध्यम से निर्माण करवाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में तीन मंजिला की सराय बनाने की कार सेवा बाबा अमरीक सिंह पटियाला वाले कर रहे हैं जबकि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं में भी सराय बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।
चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि प्रदेश भर में धर्म प्रचार ही लहर को प्रचंड किया जा रहा है। अब तक विभिन्न जिलों में गुरमत समागम करवाए गए हैं। स्कूली बच्चों को गुरमत ज्ञान देने के लिए भी प्रशिक्षण शिविर लगाए गए हैं, जिनमें गुरबाणी कथावाचकों, प्रचारकों एवं सिख पंथ के महान विद्वानों की ओर से बच्चों का मार्गदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने कहा कि संस्था की ओर से दशमेश सीनीयर सेकेंडरी स्कूल कपालमोचन बिलासपुर एवं गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल कैथल में विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए दो-दो बसें खरीदी हैं। हरियाणा कमेटी की ओर से अमृतधारी अभिभावकों के गुरसिख विद्यार्थियों की फीस भी माफ कर दी गई है जबकि कॉलेज स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों को वजीफा दिया जा रहा है। इस मौके पर चीफ सेक्रेटरी जसविंद्र सिंह दीनपुर, धर्म प्रचार सचिव सरबजीत सिंह जम्मू, एडिशनल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह भानोखेड़ी, पीए बलजीत सिंह चट्ठा सहित अन्य मौजूद रहे।