फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hospital worker punched in the head, got five stitches

Yamuna Nagar News: अस्पताल कर्मी के सिर में मारा पंच, लगे पांच टांके

Mon, 29 Apr 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Hospital worker punched in the head, got five stitches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वामी विवेकानंद अस्पताल में काम करने वाली महिला स्टाफ से एक युवक ने अभद्रता की। जब वहीं काम करने वाला एक कर्मचारी बीच बचाव करने आया तो आरोपी ने उसके सिर में पंच मार दिया। इससे उसके सिर में पांच टांके लगाने पड़े। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह भगत सिंह चौक पास स्वामी विवेकानंद में काम करती है। आरोपी हरजीत सिंह का पिता उसकी अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में ही उसकी हरजीत से जान पहचान हुई थी। उसके बाद उसकी हरजीत से उसकी कभी बात नहीं की।
विज्ञापन

हरजीत 27 अप्रैल को की रात अस्पताल में आया और उसका रास्ता रोक कर उसके साथ बदतमीजी करने लगा। उसे ऐसा करने से रोकने के लिए वहां पर अस्पताल के स्टाफ का लड़का विरेंद्र शर्मा आया। तभी हरजीत ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ पंच विरेंद्र के सिर में वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसके सिर में गहरा जख्म हो गया। उसके सिर में पांच टांके लगाने पड़े। इस दौरान हरजीत ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से फरार हो गया। उन्होंने हरजीत के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरजीत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed