फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   hospital owner allegation of beaten on his son and daughter-in-law

अस्पताल संचालक ने बेटे और पुत्रवधु पर लगाए मारपीट के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
hospital owner allegation of beaten on  his son and daughter-in-law
जगाधरी के विशाल अस्पताल के डॉक्टर हर्ष शर्मा व उनकी पत्नी डाक्टर कमलेश ने अपने बेटे व पुत्रवधू पर मारपीट करने व घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर हर्ष शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के अलावा पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। डॉक्टर की शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने उसके बेटे व पुत्रवधु पर मारपीट, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशाल अस्पताल के डॉक्टर हर्ष शर्मा ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे वे पत्नी कमलेश के साथ अग्रसेन चौक के नजदीक करीब 35 वर्षों से विशाल अस्पताल चला रहे हैं। उनका बड़ा बेटा डाक्टर विशाल राजन शर्मा व उसकी पत्नी आंखों का अस्पताल चलाते हैं। उन्होंने बैंक से लाखों का लोन भी लिया है। उनका आरोप है कि विशाल राजन शर्मा व दिव्या शर्मा प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से उनके साथ झगड़ा करते हैं और दोनों संपत्तियों को अपने नाम करवाना चाहते हैं। उनका आरोप है कि रविवार रात आठ बजे उनका बेटा राजन शर्मा और पुत्रवधु दिव्या शर्मा घर पर आए और उनसे मारपीट की। इस दौरान उसकी पत्नी कमलेश जमीन पर गिर गई। इस दौरान दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर अस्पताल के स्टाफ के वहां पहुंचने के बाद वे किसी तरह उसकी पत्नी को अस्पताल लेकर गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक व सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी इम्तियाज अली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed