{"_id":"61857f32c9cea225876ffb5c","slug":"hospital-employee-accused-of-molesting-girl-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl88690379","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल कर्मचारी पर बच्ची से छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल कर्मचारी पर बच्ची से छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति पर उसकी छह साल की बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है, इसलिए उसकी छह साल की बेटी उसके साथ ही रहती है। एक दिन उसकी बेटी अपनी मां से मिलने की जिद करते हुए रोने लगी। तब उसने अपनी बेटी को समझाया कि वह अपनी मां के पास नहीं रहेगी। इस पर बेटी ने उसे बताया कि आपकी गैरमौजूदगी में एक आदमी घर पर आता था और उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करता था।
जब वह रोने लगती तो वह उसे छोड़ देता था। जांच करने पर पता चला कि आंखों के एक अस्पताल में कार्यरत जयप्रकाश घर पर आकर बेटी से छेड़खानी करता था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। महिला थाना पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।