फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hooda government will be the third time: Indra Singh

तीसरी बार बनेगी हुड्डा सरकार: इंद्र सिंह

Sat, 31 May 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर। Updated Sat, 31 May 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hooda government will be the third time: Indra Singh
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की मोदी लहर के कारण हार हुई थी, लेकिन कुछ माह बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस विकास कार्यों के बल पर प्रदेश में तीसरी बार हुड्डा सरकार बनाने में कामयाब होगी।
विज्ञापन


प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावाें के लिए कमर कसनी होगी और लोकसभा चुनावों में मिली हार को भूलकर कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य करेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बड़े भाई इंद्र सिंह हुड्डा ने रादौर के सफल पैलेस में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी कुलविंद्र खैरा और सतीश सांगवान की ओर से किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान इंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हुड्डा सरकार ने प्रदेश के हर जिले में समानरूप से विकास कार्य कराए हैं। विकास कार्यों के बल पर हुड्डा सरकार विधानसभा चुनावों में जनता के बीच जाएगी। लोकसभा चुनाव में मोदी की लहर ने काम किया लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में स्थिति बदली नजर आएगी क्योकि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नीतियों से प्रसन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंनेे कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में समय कम है। हमें लोकसभा चुनाव में हुई हार से मायूस नहीं होना ह बल्कि हमें सरकार की नीतियों को जनता को समझाने का प्रयास करना चाहिए। जो लोग कांग्रेस पार्टी को खत्म होने की बात कर रहे हैं उन्हें यह समझा लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी ना तो कभी खत्म हुई है और न होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

हुड्डा सरकार में हरियाणा में गुजरात से ज्यादा किसानों को फसलों के दाम दिए जा रहे हैं। प्रदेश में गुजरात से ज्यादा बुढ़ापा पेंशन हुड्डा सरकार में दी जा रही है। किसानों क ो गन्ने, पापुलर, धान के सबसे अधिक दाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रदेश में हुड्डा की सरकार बनने पर रादौर को उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावाें में प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ताआें को पार्टी की टिकटें दी जाएगी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें।


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो, भाजपा, हजकां का कोई जनाधार नहीं है। विधानसभा चुनावों में इन दलों को मुंह की खानी पड़ेगी। मौके पर कुलविंद्र खैरा, सतीश सांगवान, जयसिंह ढिल्लो, सुंदरलाल राझेड़ी, बलिंद्र पुनिया, राजकुमार शर्मा, बाबुराम जोगी, रिंकू सरपंच छोटाबांस, मेनपाल मांधुबांस, मा. बालकिशन, सुंदरलाल सैनी, राजीव गोयल, सुरजीत सिंह ढिल्लो, बलबरसिंह सागड़ी, रामरतन नेहरा, सुरेंद्र अलाहर, रामलाल नाचरौन, जयपाल आर्य, ताराचंद कंडरौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed