{"_id":"672d1806922ba3eaaf001726","slug":"homeguard-attacked-when-asked-for-bike-papers-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128017-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक के कागज मांगे तो किया होमगार्ड पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक के कागज मांगे तो किया होमगार्ड पर हमला
Fri, 08 Nov 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने बाइक सवार युवक को रोक कर कागज मांगे तो युवक ने होमगार्ड पर हमला कर दिया। इससे होमगार्ड जख्मी हो गया। होमगार्ड ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमलावर युवक को काबू कर अर्जुन नगर चौकी पुलिस को सौंप दिया। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मामला जगाधरी शहर के अग्रसेन चौक का है। बिलासपुर थानाक्षेत्र के गांव अराईयावाला निवासी विक्रम सिंह होमगार्ड है। वीरवार को उनकी तैनाती जगाधरी अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में थी। दोपहर को करीब ढाई बजे बाइक सवार एक युवक बिना हेलमेट पहने बूड़िया की ओर से आया। विक्रम सिंह ने युवक को रोक लिया और जांच के लिए बाइक के पेपर मांगे।
इसी बीच युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब विक्रम ने सख्ती की तो युवक ने बाइक की चाबी से उन पर हमला कर दिया। इससे विक्रम सिंह घायल हो गए। होमगार्ड के साथ मारपीट होती देख साथी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। इस घटना की सूचना ट्रैफिक एसएचओ जगदीश चंद्र को दी। सूचना पर वह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और युवक को चौकी अर्जुन नगर ले जाया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने अपना नाम उस्मान निवासी तुगलकपुर थाना छछरौली यमुनानगर बताया। होमगार्ड विक्रम का आरोप है कि युवक ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की है। एसएचओ ट्रैफिक थाना जगदीश चंद्र ने बताया कि होमगार्ड के साथ मारपीट की गई है। युवक को पकड़कर अर्जुन नगर चौकी पुलिस को सौंप दिया गया है। होमगार्ड की शिकायत पर थाना हुडा सेक्टर-17 में केस दर्ज कराया गया है।