फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   home roof fall two

मकान की छत गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत

Sat, 17 Aug 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
home roof fall two
रादौर। खंड के गांव नाहरपुर में मकान की छत गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम पांच बजे के करीब हुआ। हादसे के समय मकान के अंदर सद्दाम हुसैन के साथ ढाई साल की बेटी सिदरा, साढ़े तीन साल का बेटा अनस, पत्नी प्रवीन और उसकी माता मौजूद थी। बारिश से मकान की कच्ची छत गिरने से पहले लोहे का गाटर नीचे की तरफ झुकना शुरू हुआ तो परिवार के लोग बाहर भागने लगे, लेकिन सद्दाम हुसैन उसकी बेटी सदरा और बेटा अनस छत के मलबे के नीचे दब गए। हुसैन व अनस को पड़ोसियों ने निकाल लिया जिनको गहरी चोटें आई। सिदरा को जब बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सद्दाम हुसैन के बड़े भाई शराफत ने बताया कि कई बार मकान की छत के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन यह कार्रवाई कागजों में सिमट कर ही रह गई। जिसका खामियाजा आज हमने बच्ची की मौत देकर चुकाना पड़ा। मौके पर बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता अमरजीत राणा, ब्लॉक समिति मेंबर असलम खान नाहरपुर पहुंचे। गांव के सरपंच अशोक कुमार से बात करने पर बताया कि छत के लिए अगर हुसैन के परिवार ने कोई आवेदन किया है उसके तहत पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे की बात सुनकर ग्रामीण पहुंचे
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा परिवार के सदस्य छत के नीचे दबे हुए थे। लोगों ने तुरंत दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन बच्ची को गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उधर, बच्ची की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed