फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Home Minister Shah balanced the caste equations

Yamuna Nagar News: गृहमंत्री शाह ने साधे जातीय समीकरण

Tue, 24 Sep 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Shah balanced the caste equations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी में हुई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा कई मामलों में अहम रही। गृहमंत्री ने मंच से जातीय समीकरण साधने का हर संभव प्रयास किया। सबसे अधिक फोकस पिछड़ों और दलितों पर रहा। खास बात यह है कि उन्होंने अपने संबोधन में कई बार मुख्यमंत्री का उदाहरण देकर लोगों को साधने का प्रयास किया। वहीं जनसभा में उमड़े जनसमूह ने जोश के साथ तालियां भी बजाई।
सोमवार को चुनावी जनसभा में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने अपने चिर परिचित अंदाज में अपने संबोधन की शुरूआत की। विपक्षी पार्टियों पर खासे हमलावर रहे। वहीं, हरियाणा के जातीय समीकरणों को भी साधने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र कर सीख समुदाय को साधा। साथ ही दलितों, पिछड़ो और आदिवासियों को भी साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में बनी है दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में पिछड़ी जाति का मुख्यमंत्री देकर यह साबित किया है कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। उन्होंने एक नहीं कई बार सीए नायब सैनी का जिक्र किया। अमित शाह ने युवाओं में भी खासा उत्साह भरा। उन्होंने युवाओं से प्रण लिया कि वह अपने 25-25 जानकारों को भाजपा को वोट देने के लिए फोन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान ही जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर, घनश्याम दास अरोड़ा, बलवंत सिंह और श्याम सिंह राणा को मंच पर सामने लाकर उनकी प्रशंसा तो कही, साथ ही उन्होंने कहा कि जितना इन्होंने दस साल में विकास कराया, वहीं आने वाले पांच सालों में पहले से अधिक विकास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed