{"_id":"69c04009060c198574058e99","slug":"home-invasion-attack-three-injured-including-a-couple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153232-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में घुसकर किया हमला, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में घुसकर किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
Mon, 23 Mar 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव खारवन में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर दंपति और महिला पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में रोहित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही जसविंदर के साथ कहासुनी हुई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन इसके बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। रोहित के अनुसार, 20 मार्च को शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर पत्नी अनु और मां बबीता के साथ मौजूद था।
तभी जसविंदर अपने परिवार के सदस्यों बबल, मनदीप और पम्मी सहित चार अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी मां और पत्नी बचाने आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। जाते समय आरोपियों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।