Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Holi fervour, splash of colours

Yamuna Nagar News: होली का उत्साह, रंगों की बौछार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Holi fervour, splash of colours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। लोगों में होली का उत्साह है। होली की पूर्व संध्या पर शहर सहित जिले के तमाम कस्बों में खूब रौनक व भीड़ देखने को मिली। बाजार में भीड़ से कारोबारी व दुकानदार गदद नजर आए। लोगों ने रंगों, पिचकारी सहित होली के विभिन्न सामानों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजारों में सुबह जल्दी दुकानें खुल गई और देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा।
पर्व के चलते रंग विक्रेता, मिठाई, करियाना, किराना, कपड़ा, ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित तमाम दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। रंग विक्रेता राहुल, सौरभ, रवि, आशुतोष, शुभम ने बताया कि होली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से देर शाम तक बाजार में खूब भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिससे अच्छी दुकानदारी हुई है।
विज्ञापन

रंग, गुलाल-अबीर के साथ पिचकारियां, मुखौटे, कलर स्प्रे लोगों की पहली पसंद रहे। वहीं, बच्चों ने वाटर टैंक, कार्टून किरदारों, हॉलीवुड सुपरहीरोज के साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध किरदारों की पिचकारियों की खरीदारी की। ऐसे में बाजारों में पिचकारी व रंग- गुलाल के साथ रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर रात तक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना रादौर रोड, खेड़ा मोहल्ला, न्यू मार्केटिक, आनंद मार्केटिक, पेपर मिल बाजार, रेलवे स्टेशन रोड बाजार, छोटी लाइन, मीराबाई बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, जीएनजी कॉलेज रोड, संतपुरा मार्केट, मॉडल टाउन, नेहरू पार्क, प्यारा चौक, गोबिंदपुरी रोड, पुराना हमीदा, कैंप, गांधीनगर, चांदपुर, आईटीआई, जगाधरी वर्कशॉप, छोटी लाइन जगाधरी, दुर्गा गार्डन, रेलवे रोड बाजार जगाधरी, पंसारी बाजार, पत्थरों वाला बाजार, खेड़ा बाजार, देवी भवन बाजार, सिविल लाइन सहित तमाम बाजारों में देर रात तक भीड़ रही।

फैशनेबल कुर्तों और टी-शर्ट की रही मांग

शहर के मुख्य बाजारों में होली के लिए विशेष कपड़ों की जमकर खरीदारी हुई। तमाम मुख्य बाजारों में रंगीन कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। विकास गाबा, मोहित, साहिल ने बताया कि इस बार युवाओं में भगवा और सफेद कुर्तों की खास मांग है। पुरुषों के लिए सूती कुर्ते, बरमूडा व परना बिक रहे हैं। वहीं, लड़कों व लड़कियों के लिए बुरा न मानो होली है, होली वाली सेल्फी और होली है, पुष्पराज फ्लावर नहीं फायर है स्लोगन वाली टी-शर्ट की भी अच्छी बिक्री हुई है।

खूब बिके रोशनी वाले मुखौटे व कार्टून पिचकारी

होली के बाजार में इस बार पारंपरिक गुलाल व रंगों के अलावा नए उत्पादों की लोगों ने खूब खरीदारी की। डरावने भूत-प्रेत व कार्टून किरदारों के मुखौटों बच्चों व युवाओं ने खरीदारी की। इस दौरान एलईडी लाइट वाले मुखौटों की खबू मांग रही। इसके अलावा बच्चों ने त्रिशूल, असॉल्ट मशीन, रोमन भीम व कार्टून डिजाइनों में पिचकारियां खरीदीं। रंग व पिचकारी के अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी खूब रौनक रही।


जाम लगने से हुई परेशानी


त्योहार के कारण बाजारों में वीरवार को बहुत भीड़ रही। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान लोगों को रेलवे स्टेशन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक आने में आधे घंटे से ज्यादा समय लगा। इसके अलावा मीराबाई बाजार, छोटी लाइन, खेड़ा मोहल्ला, जगाधरी खेड़ा बाजार भी भारी भीड़ रही। भीड़ होने से बाजारों में लंबा जाम लगा। जिससे निकलने में लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed