फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hold a meeting every week on cleanliness campaign: Subhash

स्वच्छता अभियान की हर सप्ताह करें बैठक : सुभाष

Fri, 24 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hold a meeting every week on cleanliness campaign: Subhash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जागरूकता को लेकर समाज के लोगों के साथ चर्चा करें। उन्होंने अतिरिक्त निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेजों, बैंक्वेंट हॉल तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महीने के पहले सप्ताह में बैठक करें।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच, स्कूल, कॉलेजों, बैंक्वेंट हॉल तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महीने के दूसरे सप्ताह में बैठक करें। उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कचरा निस्तारण, कचरे का समय पर उठान, व्यावसायिक एरिया की रात को सफाई करने, चारों डेयरी कॉम्प्लेक्स की सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सुभाष चंद ने कहा कि शहर के वार्डों में ब्रांड एम्बेसडर बना कर लोगों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जितने भी सार्वजनिक शौचालयों को स्वयं सेवी संगठनों की ड्यूटी लगाए। ग्राम सचिव को स्वच्छ भारत मिशन का नोडल बनाने के निर्देश दिए। इस अभियान के उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों, खाली प्लाटों और सरकारी कार्यालयों की सफाई कर स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 22 वार्डों में नगर निगम द्वारा शहर वासियों के व्हाट्सएप पर शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने संबंधित संदेश भेजे जाएंगे। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे खुले व नालों में कचरा न डाले। सूखा व गीला कचरा अलग-अलग करके डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहन में डाले।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलविंद्र कटारिया ने बताया कि गांव में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालय, ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, गोवर्धन प्रोजेक्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला के सभी गांव को स्वच्छ-स्वस्थ बना कर गांव के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठसका, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, निवर्तमान मेयर मदन चौहान, वाइस चेयरमैन जिला परिषद अग्निविजय सिंह, सीईओ जिला परिषद वीरेन्द्र सिंह ढुल, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता जिला परिषद नरेश कुमार, डीपीओ तरविंद्र कौर, बीडीपीओ श्याम लाल, डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान, सीडीपीओ कुसुम लता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed