फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hockey players sweating to win medals

Yamuna Nagar News: पदक जीतने को पसीना बहा रहे हॉकी खिलाड़ी

Thu, 20 Jun 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Hockey players sweating to win medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2024 की हॉकी खेल स्पर्धा में जिला स्तर पर लड़के-लड़कियों की टीमें तय हो चुकी हैं। इसका चयन 10 जून को जिला स्तरीय ट्रायल के जरिए किया गया। ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि प्रतियोगिता किस जिले में कब होगी, यह शेड्यूल नहीं आया है। वहींखिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक जीतने के लिए सुबह-शाम खेल अभ्यास में जुटे हैं।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से जिला हॉकी कोच हरजीत कौर ने बताया कि ट्रायल से 18-18 लड़के-लड़कियों का चयन हुआ है। दोनों टीमों से राज्य स्तर पर पदक की उम्मीद है। क्योंकि टीमों में शामिल कई खिलाड़ी पहले भी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल कर चुके हैं। साथ ही चयन के बाद से खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत की दावेदारी के लिए मैदान में सुबह-शाम तीन तीन घंटे अभ्यास कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि राज्य स्तर पर जिले की टीमें जरूर जीतकर आएंगी।
विज्ञापन

लड़कों की टीम
शांति कॉलोनी निवासी नितिन, चंदन, आकाश, गधौली निवासी निखिल, तेजली निवासी विजय, लक्की, आर्यन, शिवम, आश, शोएब, सोहिल, आजाद नगर निवासी जयराम, शिवम, मुखर्जी पार्क जगाधरी निवासी हरसिरत सिंह, लवदीप सिंह, गनदीप सिंह, कृत त्यागी, अभिषेक का चयन हुआ है। इनमें लवदीप कप्तान व गनदीप गोल कीपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों की टीम
दिव्या, अंजली, रितिका, मेहक, रवीना, रजनी, सीमा, मेहक, अकांशा, रुमन, रुबी, जिया, दर्शप्रीत, अनु, निशा, मुस्कान, पलक, गुरप्रीत का चयन हुआ है। इनमें कप्तान महक व गोलकीपर रुमन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed