{"_id":"61897aba7d4d4a692c493a62","slug":"hit-on-the-head-by-gandasi-threatened-by-showing-a-country-made-pistol-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl889791198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडासी से सिर पर किया वार, देसी पिस्टल दिखाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडासी से सिर पर किया वार, देसी पिस्टल दिखाकर धमकाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शादी समारोह में हुए विवाद की रंजिश में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर युवक के सिर में गंडासी से वार कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी ने युवक को देसी पिस्टल दिखाकर धमकाया। आरोप है कि व्यक्ति ने युवक को जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव इस्माइलपुर निवासी बिच्छाराम ने थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अक्तूबर को गांव में एक शादी समारोह था। उसका बेटा विजय कुमार भी शादी में गया था। शादी समारोह में गांव के ही सतेंद्र कुमार ने उसके बेटे के साथ गाली-गलौज की। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद उसका बेटा घर आ गया।
कुछ देर बाद में आरोपी सतेंद्र गंडासी लेकर उसके घर में घुस गया और उसके बेटे के सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने देसी पिस्टल से उसके बेटे को धमकाया। जातिसूचक शब्द कहकर उसके बेटे को अपमानित किया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाया और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सतेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।