फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   History of name change related to Yamunanagar

Yamuna Nagar News: यमुनानगर से जुड़ा नाम बदलने का इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
History of name change related to Yamunanagar
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा का प्रवेश द्वार कहलाए जाने वाले यमुनानगर ने कई बदलाव देखें हैं। महाभारत कालीन इतिहास की धरोहर समेटे यमुनानगर की पहचान समय-समय पर बदलती रही है।
सरकार ने यमुनानगर की तहसील बिलासपुर का नाम बदलकर व्यासपुर कर दिया। जिससे एक बार नाम बदलने को लेकर यमुनानगर भी चर्चाओं में है। क्योंकि, यमुनानगर जिले का जन्म भी नाम बदलने के इतिहास से अछूता नहीं रहा। इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो ब्रिटिश काल में अब्दुलापुर के नाम से जाना जाने वाला शहर आजादी के बाद जमना नगर और अब यमुनानगर के नाम से पहचाना जाने लगा।
विज्ञापन

ब्रिटिश काल में यमुनानगर था पंजाब प्रांत का हिस्सा : ब्रिटिश काल में यमुनानगर पंजाब प्रांत का हिस्सा था। यमुना नदी के किनारे बसा होने के कारण यह इलाका काफी समृद्ध माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण वर्ष 1867 में ही जगाधरी को नगर पालिका बना दिया गया। पालिका से सटा हुआ ही अब्दुलापुर गांव होता था।
यह गांव जगाधरी रेलवे स्टेशन के आस-पास था। जैसे-जैसे आबादी बढ़ी तो गांव का विकास होता गया और वर्ष 1942 में ब्रिटिश सरकार ने अब्दुलापुर गांव को नगर पालिका का दर्जा दे दिया।आजादी के बाद भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन जागधरी पहुंचे थे।

जिनके रहने के लिए स्टेशन के आस-पास कैंप लगाए गए थे। कैंप को जमना गली का नाम दिया गया था। आगे चलकर यही अब्दुलापुर का नाम हो गया। पहले जमना नगर के नाम से पहचान बनी और धीरे-धीरे यमुनानगर हो गया। यमुनानगर पहले अंबाला जिले का हिस्सा था। नवंबर 1989 में अलग यमुनानगर के नाम से अलग जिला बना दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed