फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hindu organizations created ruckus in private schools and police stations, Yamunanagar

हिंदू संगठनों ने निजी स्कूल और थाने में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations created ruckus in private schools and police stations, Yamunanagar
हिंदू संगठनों की शिकायत लेकर उन्हें समझाते शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र की मायापुरी कालोनी के निजी स्कूल में बच्चों को विशेष धर्म की शिक्षा देने और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि रविवार के दिन भी स्कूल में बच्चों को अन्य धार्मिक किताब पढ़ाई जा रही है। लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन विदेश से जुड़े लोग बच्चों को दूसरे धर्म के बारे में बता रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल से धार्मिक किताबें व लैपटाप अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर गांधी नगर थाने में हंगामा किया। कार्यकर्ता आरोपी स्कूल संचालक पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। गांधी नगर थाना प्रभारी जसवीर सिंह की गैरमौजूदगी में शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी उदयवीर शास्त्री, भारत भूषण जुयाल, जयंत स्वामी, रोहित चौधरी व अन्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मायापुरी कालोनी में एक स्कूल के साथ चर्च भी बना हुआ है। आरोप है यहां पर बच्चों को बुलाकर बाइबल पढ़ाई जा रही है। जब वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, तो यहां पर चार-पांच बच्चे मौजूद थे। जिन्हें बाइबल पढ़ाई जा रही थी। यहां तक कोरोना महामारी के चलते सरकार के नियमों तक का पालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

किसी बच्चे ने भी मास्क तक नहीं लगाया हुआ था और न सामाजिक दूरी का पालन किया हुआ था। लैपटाप के माध्यम से ऑनलाइन विदेश से जुड़े लोग बच्चों को दूसरे धर्म के बारे में जानकारी दे रहे थे। इसका विरोध करते हुए उन्होंने स्कूल में हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांधीनगर थाना से एएसआई परविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। यहां से सामान कब्जे में लेकर थाने आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को स्कूल संचालक पर कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करवाने पर अड़े
पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्कूल संचालक दंपती को थाने बुलाया। दंपती ने पुलिस को बताया कि वे वर्ष 1996 से निशुल्क पढ़ाई करवा रहे हैं। वे किसी धार्मिक संगठन से संबंध नहीं रखते। धर्म परिवर्तन के आरोप निराधार हैं। वे पूरे मामले में मीडिया के समक्ष अपना पक्ष बाद में रखेंगे। उधर, दंपती को देख हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता फिर से हंगामा करने लगे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने धर्मांतरण कराने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी।

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हिंदू संगठनों की तरफ से मामले में शिकायत मिल गई है। जिन बच्चों को पढ़ाया जा रहा था, उनसे और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की जाएगी। धर्मांतरण के आरोप सही मिलते हैं तो स्कूल संचालक दंपती पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed