{"_id":"67c9efca3289c8548b0892e6","slug":"hindu-girls-college-performs-well-in-techsphere-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134140-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हिंदू गर्ल्स कॉलेज का टेकस्फीयर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हिंदू गर्ल्स कॉलेज का टेकस्फीयर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
Fri, 07 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने टेकस्फीयर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। दो दिवसीय प्रतियोगिता शहर के तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में करवाया गया।
कॉलेज की छात्राओं ने डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एडिट एक्सप्रेसश में पाया। प्रतियोगिता में बीएससी गृह विज्ञान के अंतिम वर्ष की कृति और बीसीए फाइनल ईयर की ध्रुवी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। उन्होंने अंधविश्वास और उद्यमिता विषय पर डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की। जिसे निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ पाया।
इसी प्रतियोगिता में साक्षी व नंदिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजन रील प्रतियोगिता में दूसरा स्थान बीसीए द्वितीय की तानिशा शर्मा ने पाया। उनके इनोवेटिव आइडिया व प्रस्तुति ने निर्णायकों को प्रभावित किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिंदू गर्ल्स कॉलेज के बीसीए संकाय के द्वितीय वर्ष की शीतल, शेफाली, बीसीए द्वितीय की मुध, बीएससी द्वितीय की ध्रुवी, रीमा, बीसीए प्रथम की परी, बीएससी तृतीय की शहनाज़, व दीपा ने तकनीकी व रचनात्मक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बाद कॉलेज लौटने पर प्राचार्या डॉ. मोनिका खुराना और स्टाफ ने विजेताओं स्वागत किया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज अध्यक्ष राकेश मोहन ने पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी यही प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया शर्मा, रंजू, तन्नू, सोनिया बंसल और मंजू ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।