फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Highest purchase of wheat in Saraswatinagar market and lowest in Yamunanagar market

Yamuna Nagar News: सरस्वतीनगर की मंडी में सबसे ज्यादा व यमुनानगर मंडी में गेहूं की सबसे कम खरीद

Fri, 21 Apr 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Apr 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Highest purchase of wheat in Saraswatinagar market and lowest in Yamunanagar market
यमुनानगर। मौसम खराब होने के बाद बुधवार रात हुई बारिश से गेहूं की कटाई थोड़ी प्रभावित हुई है। अन्य दिनों के मुकाबले वीरवार को अनाज मंडियों में गेहूं की आवक कम रही। नमी के डर से किसानों ने गेहूं कटाई नहीं की। शुक्रवार को गेहूं की कटाई एक बार फिर से जोर पकड़ सकती है। जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में अब तक 189480 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

अब तक सबसे ज्यादा गेहूं अनाज मंडी सरस्वतीनगर में 29715 मीट्रिक टन पहुंचा है। इससे कम गेहूं रादौर अनाज मंडी में 28356 एमटी खरीदा गया है। जबकि खरीद में तीसरे नंबर पर जगाधरी अनाज मंडी है जिसमें 26786 एमटी गेहूं की खरीद एजेंसियों ने की है। सबसे कम गेहूं यमुनानगर अनाज मंडी में 127 एमटी खरीदा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश से अनाज मंडियों में खुले में रखी गेहूं की बोरियां भीग गई थी। वीरवार को मजदूर गेहूं की बोरियों को उल्टा कर सुखाते दिखे। वहीं ऐसा भी नजारा जगाधरी अनाज मंडी में देखने को मिला जहां पर पानी में भीगी बारियों को ही उठान के वक्त ट्रकों में लोड किया जा रहा था। जबकि गीला होने के कारण यह गेहूं जहां स्टॉक किया जाएगा वहां खराब हो सकता है। इतना ही नहीं गीला गेहूं सूखे गेहूं को भी खराब कर सकता है। अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों को तो केवल मंडियों से गेहूं उठवाना है। फिर वह चाहे गीला हो या सूखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 प्रतिशत से अधिक हुआ उठान
अनाज मंडियों में खरीदे गए गेहूं के उठान में तेजी आई है। मंडियों में खरीदे गए गेहूं में से बुधवार शाम तक 56.16 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 50948 एमटी, हैफेड ने 52623 एमटी व हरियाणा वेयरहाउस ने 2850 एमटी गेहूं का उठान कर लिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब तक 812827 एमटी, हैफेड ने 100995 एमटी व हरियाण वेयरहाउस ने 6658 एमटी गेहूूं की खरीद अब तक की है। सभी मंडियों से 106421 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। अभी भी मंडियों में 83059 मीट्रिक टन गेहूं से भरी बोरियां रखी हुई हैं।

जिले की अनाज मंडियों में हुई गेहूं की खरीद: अनाज मंडी खरीद
बिलासपुर 21354
छछरौली 22685
गुमथला राव 4501
जगाधरी 26786
जठलाना 3607
खारवन 3444
प्रतापनगर 23833
सरस्वतीनगर 29715
रादौर 28356
रणजीतपुर 6877
रसूलपुर 5358
साढौरा 12837
यमुनानगर 127
कुल 189480
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed