फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Highest Number of Applications for Admission to Employment-Oriented Courses

Yamuna Nagar News: रोजगारपरक कोर्स में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

Tue, 26 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Highest Number of Applications for Admission to Employment-Oriented Courses
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दा​खिले के लिए आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि में अब केवल एक सप्ताह शेष बचा है, जिससे जिले के राजकीय और एडिड कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। कॉलेज परिसरों में इन दिनों विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। विद्यार्थियों का विभिन्न रोजगारपरक कोर्सों की जानकारी लेकर आवेदन करने में ज्यादा रुझान दिख रहा है।
जिले के पांच राजकीय और आठ एडेड कॉलेजों में कुल 7018 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं 14,500 हजार से अधिक विद्यार्थी दाखिले की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में सीटों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। अब तक जिले के तमाम कॉलेजों में करीब 35 फीसदी सीटों के लिए आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा आवेदन बीबीए, बीसीए, डिजिटल मार्केटिंग, कॉमर्स और कंप्यूटर आधारित कोर्सों के लिए हुए हैं। कॉलेज प्रशासन भी विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने और दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। इस बार हरियाणा बोर्ड से 8,342 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड से पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 6,250 है। करीब 2,500 विद्यार्थियों की रि-अपीयर है। यदि इन्हें भी शामिल किया जाए तो विद्यार्थियों की कुल संख्या 17,000 से ज्यादा है। वहीं, जिले के पांच राजकीय कॉलेज में कुल 2,210 सीटें हैं, जबकि एडिड कॉलेज में सीटों की संख्या 4,808 हैं।
इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस और दो अल्पसंख्यक समुदाय के कॉलेजों में सीटों की संख्या 2,200 है। सभी महाविद्यालयों में कुल 9,200 सीटें हैं और इसके विपरीत उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 14,592 है और रि-अपीयर वाले 2500 विद्यार्थी हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को दाखिला लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

यदि तमाम राजकीय, एडेड, सेल्फ फाइनेंस और सामुदायिक संस्थानों की सभी सीटें भी भर जाएं, तब भी आधे विद्यार्थियों को दूसरे जिलों का रुख करना पड़ेगा। विद्यार्थी 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 11 जून को पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी। अभी तक कॉलेजों में 2,450 आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed