{"_id":"648e08f95908975e46020654","slug":"higher-education-department-again-canceled-the-schedule-students-returned-from-college-disappointed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-983-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उच्च शिक्षा विभाग ने फिर रद्द किया शेड्यूल, कॉलेज से मायूस लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उच्च शिक्षा विभाग ने फिर रद्द किया शेड्यूल, कॉलेज से मायूस लौटे विद्यार्थी
विज्ञापन
यूजी कोर्स में दाखिला लेने का शेड्यूल उच्च शिक्षा विभाग ने एक बार फिर रद्द कर दिया। दो बार शेड्यूल रद्द होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित प्राध्यापकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरी बार जारी शेड्यूल के अनुसार शनिवार को विद्यार्थी आवेदन करने कॉलेज पहुंचे थे, जहां पर उन्हें यह शेड्यूल भी रद्द होने की जानकारी मिली। जिससे विद्यार्थियों को मायूस होकर कॉलेज से लौटना पड़ा।
इधर कॉलेज प्रबंधकों ने मंगलवार से प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक फिर दाखिला शुरू होने की तिथि की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उच्च शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से विद्यार्थी व अभिभावक असमंजस में हैं, वहीं उनमें निराशा भी है। बता दें कि हरियाणा व सीबीएसई बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक यूजी कोर्स के लिए कॉलेज में दाखिले नहीं हो पाए हैं। जबकि पिछले साल इन दिनों तक आवेदन के दस्तावेजों की जांच भी पूरी हो चुकी थी। विद्यार्थियों को इसे लेकर काफी निराशा है। विभाग ने नई शिक्षा नीति के अनुसार बदलावों के चलते शेड्यूल दोबारा से रद्द करने की बात कही है। अब अगले सप्ताह मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने कॉलेजों से दोबारा सीटों व कोर्स का ब्योरा मांगा है। संस्थानों को यह सोमवार तक पोर्टल पर अपडेट करना होगा।
सरकार ने 2025 तक प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने की घोषणा की है। जिससे लेकर शिक्षा प्रणाली में बदलाव व सुधार किए जा रहे हैं। वहीं उच्च शिक्षा विभाग भी नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम लागू करने की योजना पर काम कर रहा है। जिसके चलते उच्च शिक्षा विभाग दो बार दाखिला शेड्यूल रद्द कर चुका है। नई नीति के अनुसार विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान विषय चयन का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इसे लेकर विभाग की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन विश्वविद्यालय आवेदन के लिए विषय चयन के नियमों की जानकारी सभी कॉलेजों से साझा करेगा। अब कॉलेजों को विश्वविद्यालय की अधिसूचना का इंतजार है।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के अनुसार इस बार यूजी कोर्स के लिए विद्यार्थियों को कुल आठ विषयों का चयन करना होगा। इसमें चार विषय मूल पाठ्यक्रम के होंगे, जबकि अन्य चार कौशल विकास के विषय होंगे। इस बार विद्यार्थियों को कम से कम तीन मेजर विषयों का चयन करना होगा। जबकि एक माइनर विषय लेना होगा। यही नहीं विद्यार्थी इसका बदलाव भी कर सकता है। विषय चयन के बाद यदि विद्यार्थियों को बदलाव करना हो तो वह मूल और माइनर विषय से कर सकता है। इसमें यह भी रहेगा चयनित माइनर विषय से विद्यार्थी स्नातकोत्तर नहीं कर सकते हैं। विषयों संबंधी सूचना अभी जारी की जानी है। संभवत सोमवार तक यह सूची व सूचना जारी की जा सकती है।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी दूसरा शेड्यूल भी रद्द कर दिया गया है। मंगलवार से दोबारा प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। फिलहाल विभाग ने सभी कॉलेजों से सीटों व कोर्स का पोर्टल पर सोमवार तक ब्योरा मांगा है। नई शिक्षा नीति के तहत विषय चुना में बदलाव किया गया है। विषयों संबंधी सूचना व शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।
- डॉ. संजीव कुमार, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी।