फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   High risk areas of dengue were inspected

Yamuna Nagar News: डेंगू के हाई रिस्क एरिया का किया निरीक्षण

Thu, 26 Jun 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
High risk areas of dengue were inspected
यमुनानगर। वर्षा के बाद से ही पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। जिसके चलते हाई रिस्क एरिया पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहां पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

मलेरिया की डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. सुशीला सैनी ने हाई रिस्क एरिया में चिह्नित भारत सेवक नगर, पुराना हमीदा, शांति काॅलोनी व चिट्टा मंदिर का निरीक्षण किया। वहां पर स्वास्थ्य विभाग के फील्ड कर्मचारियों, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी और ब्रीडिंग चेकर भी साथ रहे। उन्होंने देखा कि ब्रीडिंग चेकर व अन्य कर्मचारी अपना काम ठीक से कर रहे हैं या नहीं। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वह हाउस होल्ड सर्वे करें। घरों में उन जगहों पर विशेष रूप से जांच की जाए जहां पर पानी जमा रहने की संभावना रहती है। इसके साथ ही लोगों के साथ सभाएं कर उन्हें डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और कहा कि डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास साफ सफाई रखें। सप्ताह में एक दिन जरूर पूरे घर में सफाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed