{"_id":"627ec56cb5baa834790107be","slug":"hey-god-tere-trust-90-atm-yamuna-nagar-news-knl1081095110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान ! तेरे भरोसे 90 एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भगवान ! तेरे भरोसे 90 एटीएम
विज्ञापन
जिले में अधिकतर बैंकों के एटीएम रामभरोसे हैं। जिले के कुल 198 एटीएम में से 90 पर सुरक्षागार्ड नहीं हैं। वहीं 95 एटीएम पर लगा डेबिट कार्ड स्वैप सिस्टम खराब पड़ा है या फिर है ही नहीं। बैंकों की इस लापरवाही का फायदा चोर उठा रहे हैं। वीरवार रात को हुई घटना से पहले चोर रादौर में 13 अप्रैल को जेएमआईटी इंजीनियरिंग के पास स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से गैस कटकर के माध्यम से 9 लाख, 5500 रुपये ले गए थे। इस घटना के बाद डीसी पार्थ गुप्ता ने सभी बैंकों को आदेश जारी किए थे कि एटीएम की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखे जाएं। बैंकों ने इन आदेशों को ठेंगा दिखा दिया। अभी जिले के बहुत से एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तक नहीं रखे गए।
उल्लेखनीय है कि लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह लगाए गए एटीएम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। एटीएम में एक साथ चार-पांच लोग घुसे रहते हैं। ऐसे में डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकलने के मामले अवसर प्रकाश में आते हैं। इतना ही नहीं जिले के अधिकतर एटीएम के डोर डेबिट कार्ड स्वैप सिस्टम टूटे हैं। यही वजह है कि एटीएम केबिन में तीन से चार लोग देखे जा सकते हैं।
----------------
एक माह पहले रादौर से एटीएम काट ले गए थे बदमाश
उल्लेखनीय है 13 अप्रैल को तड़के 3 बजे बदमाश रादौर में जेएमआईटी इंजीनियरिंग के पास स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम की मशीन को गैस कटर से एटीएम मशीन को काट कर लगभग 9 लाख, 5500 रुपये उड़ा ले गए थे। जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया। अबकी बार फिर फिर 13 मई को ठीक एक महीने बाद गांव खेड़ी लक्खा सिंह में लगे हिताची के एटीएम को निशाना बनाया गया। यहां से बदमाशों ने कटर के माध्यम से ही 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। गैस वेल्डिंग के कारण एटीएम कक्ष में आग लग गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
--------
जिले में अब तक यह हो चुकी घटनाएं
21 जनवरी 2020 को सरस्वती नगर में पीएनबी का एटीएम तोड़ा, कैश चोरी नहीं। 17 फरवरी 2020 को जगाधरी में पीएनबी का एटीएम तोड़ा, कैश चोरी नहीं। 24 फरवरी 2020 को जगाधरी रोड पर बैंक आफ महाराष्ट्र का एटीएम गैस कटर से काटा, सायरन बजने पर भागे बदमाश। 16 मार्च 2020 को थाना छप्पर में पीएनबी का एटीएम तोड़ा, कैश नहीं ले जा सके। 28 मार्च 2020 को रक्षक विहार नाके पर सिंडिकेट बैंक का एटीएम तोड़ा, कैश नहीं ले जा सके। 23 मई 2020 को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक रामपुर में कटर से सेफ काटने का प्रयास। 26 मई 2020 को एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास। 09 जून 2020 को रक्षक विहार नाके पर केनरा बैंक का एटीएम गैस कटर से काटने की कोशिश। 11 जून 2020 को माडल टाउन में आइडीबीआई का एटीएम कटर से काटने की कोशिश। सात अगस्त 2021 को गोबिदपुरी शाखा के एटीएम में चोरी का प्रयास। एक फरवरी 2022 को बूड़िया रोड पर इंडीकैश के एटीएम में चोरी का प्रयास। 13 अप्रैल को रादौर के छोटा बांस में पीएनबी के एटीएम से साढे़ नौ लाख रुपये की लूट हुई।
-----------
एटीएम में होनी चाहिए ये सुविधाएं
दिन में दो दिन एटीएम की सफाई होनी चाहिए।
कोना सुकीको चालू रखना
एटीएम में प्रत्येक ट्रांजेक्शन को पर्ची निकलनी चाहिए।
एटीएम बूम के दरवाजे का बंद होने
एटीएम कब में रात को पर्याप्त रोशनी की स्था रखना। एटीएम के बाहर सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात होने चाहिए।
सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे स्थिति में होनी चाहिए।
-------------
डीसी ने ये जारी किए गए थे आदेश
बता दें डीसी पार्थ गुप्ता ने हाई रेसोलूशन के सीसीटीवी कैमरे लगाने व गार्ड तैनात करने के आदेश जारी किए थे। इन आदेश को लागू कराने की जिम्मेदारी एसपी व संबंधित डीएसपी व थाना प्रभारियों की लगाई थी। आदेशों में स्पष्ट किया गया था कि जिले में कुछ बैंकों व एटीएम आरबीआई से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश व मापदंड का पालन नहीं कर रहे हैं। जहां सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध नहीं हैं या लगे कैमरों की रेसोलूशन कम हैं। इसलिए सभी बैंक व एटीएममें हाई रेसूलूशन के सीसीटीवी कैमरे लगाएं और प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड भी नियुक्त किए जाएं। ई-निगरानी के तहत कैमरे अलग-अलग एंग्लस पर व हिडन हों। साथ ही ई-अलार्म सिस्टम के साथ क्विक रिस्पांस टीम भी हो, ताकि अप्रिय घटना से बचा जा सके।