{"_id":"686ebf78627462dfd5070589","slug":"hemkunt-express-will-stop-at-two-stations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140513-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हेमकुंट एक्सप्रेस का दो स्टेशन पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हेमकुंट एक्सप्रेस का दो स्टेशन पर होगा ठहराव
Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कांवड़ यात्रा और हरिद्वार में सावन मेला के चलते इन दिनों में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में भीड़ नियंत्रित करने व लोगों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों से हरिद्वार के लिए ट्रेनें चलाई हैं। वहीं श्री माता वैष्णोदेवी कटरा व ऋषिकेश के बीच गाड़ी संख्या 14610 हेमकट एक्सप्रेस के ठहराव में अस्थायी तौर पर बदलाव किया है।
रेलवे ने हेमकुंट एक्सप्रेस का हरिद्वार के पास स्थित छोटे स्टेशन पर ठहराव दिया है। ताकि लोगों को हरिद्वार जाने में परेशानी न हो। हालांकि रेलवे ने अंबाला व फिरोजपुर मंडल से कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई है। परंतु जिले के लोगों को दिल्ली से हरिद्वार के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन का लाभ सहारनपुर स्टेशन से मिल सकेगा।
रेलवे ने हरिद्वार जाने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस का 11 से 24 जुलाई तक ज्वालापुर और मोतीचूर स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया है। रेलवे ने केवल हरिद्वार जाने वाली हेमकुंट एक्सप्रेस का ठहराव दिया है। गाड़ी संख्या 14609 का ज्वालापुर में ठहराव रहेगा और यह मोतीचूर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
शेड्यूल के अनुसार हरिद्वार जाने वाली 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस सुबह छह बजकर 48 मिनट पर ज्वालापुर पहुंचेगी और छह बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। मोतीचूर स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह सात बजकर 20 मिनट पहुंचेगी और 7:22 पर रवाना होगी। वहीं, 14609 एक्सप्रेस शाम को छह बजकर 31 मिनट पर ज्वालापुर पहुंचेगी और दो मिनट बाद यहां से रवाना होगी।
दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलने वाली 64557-58 ईएमयू ट्रेन 11 से 24 जुलाई तक दिल्ली से हरिद्वार तक चलाई जाएगी। दिल्ली से सहारनपुर तक इसके ठहराव पहले वाले ही रहेंगे। गाड़ी संख्या 64557 दिल्ली से शाम चार बजकर 25 मिनट पर सहारनपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन शाम आठ बजकर 50 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी।
सहारनपुर से रात नौ बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और नौ बजकर 48 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है। रुड़की से चलकर रात दस बजकर 48 मिनट पर ज्वालापुर पहुंचेगी और दस बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। यहां से ट्रेन दस बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 64558 अलसुबह दो बजे हरिद्वार से रवाना होगी। यहां से ज्वालापुर दो बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी और 02:12 पर रवाना होगी। इसके बाद दो बजकर 53 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी। जबकि सहारनपुर पहुंचने का समय तड़के तीन बजकर 40 मिनट होगा। यहां ट्रेन अपने निर्धारित समय तड़के चार बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी।
कांवड़ यात्रा की भीड़ नियंत्रित करने व लोगों को सुविधा देने के लिए कुछ ट्रेनें चलाई गई हैं। जबकि कुछ के रास्ता बढ़ाया है। सहारनपुर दिल्ली ईएमयू ट्रेन 11 से 24 जुलाई तक संचालन हरिद्वार से किया जाएगा। वहीं, हेमकुंट एक्सप्रेस के ठहराव अस्थायी रूप से बढ़ाए हैं। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।