{"_id":"6a4aba61ef7b343f4b0a0d92","slug":"helmet-acts-as-a-lifesaver-for-youth-in-road-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158989-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में हेलमेट बना युवक की जिंदगी की ढाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में हेलमेट बना युवक की जिंदगी की ढाल
Mon, 06 Jul 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक के नीचे से निकलते राकेश कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कलेसर क्षेत्र में जंगल सफारी के सामने जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक और हादसा बच गया। इससे पांवटा साहिब की ओर जा रहे युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पीछे जा घुसी।
हेलमेट पहने होने के कारण बाइक सवार की जान बच गई। वहीं बाइक ट्रक के पहिये के नीचे फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को जंगल सफारी के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इसी दौरान पांवटा साहिब की ओर जा रहे राकेश कुमार की बाइक सामने खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इससे बाइक ट्रक के पहिये के नीचे जा फंसी।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राकेश को संभाला और सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट नहीं आई और उनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि राकेश ने हेलमेट नहीं पहना होता तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।
लोगों ने इस घटना को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का बड़ा संदेश बताते हुए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहन कर ही सफर करने की अपील की। वहीं, दुर्घटना के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।