फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hello, from the control room...the fields and colony are flooded

Yamuna Nagar News: हेलो, कंट्रोल रूम से...खेत और कॉलोनी में पानी भर गया

Tue, 01 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hello, from the control room...the fields and colony are flooded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हेलो। कंट्रोल रूम से...जी, बताइए। सर हमारे खेत व कॉलोनी में पानी भर गया है। कृपया कुछ कीजिए। कुछ इस प्रकार की शिकायतें डीसी ऑफिस में बनाए गए बाढ़ राहत कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01732-237801 पर आ रही हैं। यह कंट्रोल रूम 25 जून से बनाया गया है। जिसमें अभी तक 14 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से छह का निवारण तो आठ लंबित हैं जिनकी जांच चल रही है।
कंट्रोल रूप के लिए 36 कर्मचारियों की ड्यूटी का स्लॉट बनाया गया है। कर्मचारी तीन शिफ्ट में कार्य कर रहे। इसमें सुबह छह से दोपहर दो बजे, दोपहर दो से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह छह बजे तक। बता दें बारिश के मौसम को देखते हुए यह कंट्रोल रूम बनाया गया है। चूंकि हर साल जिले में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में कई बार लोग अपनी समस्या कैसे दर्ज कराएं को लेकर यह कंट्रोल रूम बनाया जाता है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में छह शिकायतों का निवारण किया जा चुका है इनमें शक्ति नगर के पुलकित कुमार ने पानी की निकासी को लेकर, जगाधरी की संजय विहार कॉलोनी के गुलाब सिंह, गांव सरांवा के जरनैल सिंह ने खेत में पानी आने, गांव जयधर के विरेंद्र पानी की निकासी तथा गांव अलाहर के कमल खेतों में पानी भरने जैसी शिकायतें दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत दर्ज होते ही काउंटडाउन शुरू

कंट्रोल रूम में यदि कोई शिकायत दर्ज कराता है, तो उसकी समस्या को पहले संबंधित विभाग को अवगत करा दिया जाता है। तब निवारण करने का काउंटडाउन शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं दो घंटे बाद कंट्राेल रूम से शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति से उसकी समस्या हल हुई या नहीं उसका फीडबैक भी लिया जा रहा है।

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम में जो शिकायतें आ रही हैं, उनका समाधान भी किया जा रहा है। कर्मचारी शिफ्ट में काम कर रहे हैं। सभी को पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। - पार्थ गुप्ता, डीसी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed