{"_id":"633f4340d2e41f7ade5d7601","slug":"heavy-vehicles-entering-the-city-can-become-the-cause-of-accidents-yamuna-nagar-news-knl123615339","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर में भी हो सकता है सरांवा व दादूपुर जटान जैसा हादसा, नो एंट्री में भी चल रहे 20 टायरी ट्रक व डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर में भी हो सकता है सरांवा व दादूपुर जटान जैसा हादसा, नो एंट्री में भी चल रहे 20 टायरी ट्रक व डंपर
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद शहर में धड़ल्ले से घुस रहे भारी वाहन हादसे का बन सकते हैं। हाल ही में सरांवा में दो दोस्तों और दादूपुर जटान में एक व्यक्ति को भारी वाहन ने कुचल दिया। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। यही कारण है कि शहर में 20-20 टायर वाले ट्रक और ट्राले बेधड़क तेज रफ्तार से चल रहे हैं।
जगाधरी बस स्टैंड से लेकर विश्वकर्मा चौक यमुनानगर तक सुबह सात बजे से लेकर रात के नौ बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री है। इस बीच छह जगहों ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद प्रतिबंधित समय में भी भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
विदित हो कि जगाधरी बस स्टैंड चौक से लेकर विश्वकर्मा चौक तक प्रशासन ने 12 अक्टूबर 2017 से सुबह आठ से रात के नौ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सड़क शहर के बीचों बीच से निकलती है। इस पर हर समय भीड़ व जाम रहता है। कोई हादसा न हो इसलिए प्रशासन ने इन दोनों चौक के बीच भारी वाहनों की एंट्री बंद कर रखी है। यही नहीं 11 जुलाई 2022 को तत्कालीन डीसी पार्थ गुप्ता ने नो एंट्री का समय बढ़ाकर सुबह आठ की जगह सात से रात के नौ बजे तक कर दिया था, क्योंकि गर्मी के कारण स्कूल जल्दी लगने लगे थे, परंतु यह आदेश केवल कागजी साबित हुए। शाम को सात बजे के पहले ही नो एंट्री में भारी वाहन चलने लगते हैं।
विज्ञापन
गोविंदपुरी निवासी एडवोकेट साहब सिंह, सेक्टर-18 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गगन खरोड़ का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहन केवल नौ बजे से पहले ही नहीं बल्कि दिन में भी चलते हैं। टूटी सड़क के पत्थर दूर तक बिखरे पड़े हैं। वाहन चालक इनसे बचने का प्रयास करते हैं तो डंपर और ट्रकों की चपेट में आने का खतरा रहता है। रणजीतपुर व प्रताप नगर में माइनिंग जोन हैं। सहारनपुर व रादौर की तरफ से आने वाले डंपर नियमानुसार तो हाईवे से जाने चाहिए, परंतु दूरी बचाने के लिए वह शहर से होकर जाते हैं। उनका कहना है कि जब प्रशासन टूटी सड़कों को ही ठीक नहीं करवा पा रहा तो वह भारी वाहनों की एंट्री कैसे बंद करवाएंगे।
नो एंट्री में घुसते ही कार्रवाई करते हैं : लोकेश कुमार
ट्रैफिक एसएचओ लोकेश कुमार ने बताया कि जगाधरी बस स्टैंड से विश्वकर्मा चौक तक सुबह सात से रात के नौ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद है। यदि कोई नो एंट्री में आता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है। कई बार कॉलोनियों से होते हुए वाहन नो एंट्री में घुस जाते हैं। इस बारे में चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया जाएगा।