{"_id":"3b8fb6190752c161b922065df017539c","slug":"heavy-rain-ymn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर खेत तक पानी ही पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर खेत तक पानी ही पानी
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुककर हो रही बरसात का सिलसिला जारी रहा। रविवार को जिले भर में औसत करीब 50 एमएम बरसात दर्ज की गई। रिमझिम बरसात से जगह-जगह जलभराव व जाम की स्थिति रही। वहीं एक जगह से एनएच-73 का बड़ा टुकड़ा भी धंस गया जिस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर राहगीर व वाहन चालक इससे परेशान होते दिखे। जबकि अधिकतर लोग बरसात के कारण छुट्टी होने के बावजूद घरों से बाहर नहीं निकल पाए।
यमुनानगर में प्रोफेसर कॉलोनी, आजाद नगर की कई गलियों, शांति कॉलोनी, लाजपतनगर, कांसापुर, ससौली रोड, कैंप की कई कॉलोनियों सहित जगाधरी के पत्थरावाला बाजार, बुड़िया चौक से श्मशानघाट रोड व अन्य स्थानों पर बरसात से जलभराव की स्थिति देखी गई।
कई घरों के आगे पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह एनएच-73 कमानी चौक से सरोजनी कॉलोनी के बीच कई जगह व बस स्टैंड के सामने बरसात से एक-डेढ़ फुट जलभराव हो गया। ट्विनसिटी की तरह कस्बों में भी निचले इलाकों व खेतों में पानी जमा होने से ग्रामीण दिक्कतों से दो-चार हुए।
विज्ञापन
आजाद नगर के रामनाथ, बिमलेश व राजू ने कहा कि बारिश के दौरान नालों से ऑवरफ्लो होकर पानी कॉलोनी की गलियों में मार करता है जबकि कई जगह नालियां व सीवरेज दुरुस्त न होने से लोगों को जलभराव की दिक्कत से दो-चार होना पड़ता है। इसी तरह प्रोफेसर कॉलोनी के राजेश ने बताया कि रविवार की छुट्टी पर परिवार के साथ घूमने का प्लान था, लेकिन बरसात के कारण जगह-जगह जमा पानी से बचने के लिए उन्हें घर पर ही छुट्टी बीतानी पड़ी।
दिनभर वन-वे ट्रैफिक
बरसात से जगाधरी पंचायत भवन के सामने जलभराव के बाद एनएच-73 का एक बड़ा टुकड़ा अचानक धंस गया। यहां पर कुछ माह पहले सीवर पाइप लाइन दबाई गई थी। शनिवार देर रात हाईवे धंसने के बाद मार्ग से गुजरने वाले कई वाहन चालक यहां अनियंत्रित हुए और हादसे से बाल-बाल बचे। रविवार सुबह संबंधित विभाग ने हाईवे के धंसने की जगह पर बोर्ड लगा दिया। इसके बाद दिनभर वन-वे ट्रैफिक की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी रही। इसी तरह यमुनानगर के प्यारा चौक, मधु चौक, कमानी चौक, फव्वारा चौक, रेलवे रोड व जगाधरी के भी अन्य चौक-चोराहों से बरसात के बीच वाहन रेंगते हुए निकले और जाम जैसी स्थिति देखी गई।
पानी के बीच बंद पड़े लोगों के वाहन
जलभराव के बीच जाम के साथ लोगों के वाहन बीच में बंद पड़ने से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जमे बरसाती पानी के बीच रविवार को कई लोगों की कारें बंद पड़ गईं। एनएच-73 पर सरोजनी कॉलोनी के सामने खुशवंत सिंह की कार बंद पड़ गई, जिस पर उन्होंने आसपास युवकों की मदद से उसे धकेलकर बाहर निकाला। इसी तरह लोकेश की कार सड़क पर बने गड्ढे के बीच जमा पानी में बंद हो गई। उन्होंने क्रेन को बुलवाकर कार निकाली।