फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat will subside due to cloud cover, weather is expected to be pleasant

Yamuna Nagar News: बादल छाने से गर्मी में नरमी, मौसम खुशनुमा रहने के आसार

Sun, 23 Jun 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Heat will subside due to cloud cover, weather is expected to be pleasant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दो दिन पहले आंधी व हल्की बारिश से मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दो दिन बाद भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सुबह व शाम का मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन धूप के कारण उमस बढ़ गई है। शनिवार को भी गर्मी के तेवर में नरमी देखने को मिली। इस दौरान धूप हल्की रही, लेकिन इससे उमस काफी बढ़ गई है।
सुबह 11 बजे के बाद गर्मी में इजाफा हुआ। इस दौरान लोग उमस व चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। परंतु हवा चलने से काफी राहत मिली। दोपहर में भले ही लोग उमस से बेचैन रहे, लेकिन शाम को लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोगों की चहल पहल ज्यादा देखने को मिली। इससे पहले दिनभर बाजार व शहर की सड़कें वीरान नजर आती थीं, लोग शाम सात बजे के बाद ही घर से निकलते थे।
विज्ञापन

गर्मी कम होने से लोगों की दिनचर्या में बदलाव हुआ है। शनिवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कम रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 298 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम होने से गर्मी और लू राहत राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बारिश की संभावना है। अगले सप्ताह जून के अंत में चार दिन लगातार बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जुलाई के पहले दो दिन भी बारिश की परिस्थितियां बन रही है। इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा गर्मी पड़ रही है। जून में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे इंसान ही नहीं बल्कि सभी जीव जंतुओं का बुरा हाल था। सभी लोग बारिश की दुआ कर रहे थे। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। अगले सप्ताह चार दिन लगातार बारिश का पूर्वानुमान है।

रविवार से बुधवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वीरवार से इसमें भी गिरावट आने की संभावना है। वीरवार को 37 डिग्री, शुक्रवार को 36 डिग्री, शनिवार को 34 डिग्री, रविवार को 34 डिग्री और सोमवार को 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed