फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat tormented as temperature increased by one degree

Yamuna Nagar News: एक डिग्री तापमान बढ़ने से गर्मी ने सताया

Wed, 24 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Heat tormented as temperature increased by one degree
धूप से बचने के लिए मुंह ढककर गुजरती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सितंबर में आमतौर पर रात के समय एसी बंद कर दिए जाते थे। अचानक बढ़ी गर्मी के चलते सितंबर में दिन के साथ रात को भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। अब मानसून के अंतिम चरण में भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। वहीं मंगलवार को तापमान एक डिग्री बढ़ गया। इससे जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
गर्मी इतनी तेज है कि लोग धूप में थोड़ी देर के लिए भी खड़े नहीं हो पा रहे। दुकानों में लगे एसी दिनभर एक मिनट के लिए भी बंद नहीं हो रहे।
दुकानदारों का कहना है कि यदि ऐसी बंद कर दिए तो ग्राहक गर्मी की बात कह बिना सामान खरीदे ही निकल जाते हैं। इसलिए ऐसी चलाना मजबूरी हो गया है।
मौसम विभाग की माने तो अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। वह इसलिए क्योंकि अभी तापमान बढ़ कर 36 डिग्री तक जा सकता है।
आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। क्योंकि 34 डिग्री तापमान ही सहन करना मुश्किल हो रहा है। यदि तापमान और ज्यादा बढ़ा तो मई-जून वाले हालात हो जाएंगे। धूप से बचने के लिए महिलाएं व युवा अभी भी बाइक चलाते समय चेहरे पर दुपट्टा व कपड़ा बांध कर चल रहे हैं। धूप में खड़ा रखने से दोपहिया वाहनों की सीट फिर से तपने लगी है।
विज्ञापन

बढ़ता तापमान धान की फसल के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी है। इससे किसानों को मंडी में धान ज्यादा सुखाना नहीं पड़ेगा। मंडियों धान की खरीद तभी होगी जब इसमें नमी की मात्रा 17 प्रतिशत हो। इससे ज्यादा नमी होने पर उसे पहले अनाज मंडी में सुखाना पड़ेगा। मंडियों में धान को सुखाते हुए देखा भी जा सकता है। मंडियों में चारों तरफ धान ही धान नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed