फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   health workers demonstrated in civil hospital, Yamunanagar

स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल अस्पताल में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
health workers demonstrated in civil hospital, Yamunanagar
सिविल अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों का सिविल अस्पताल में 15वें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियोें ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान सुमित ऋषि ने की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, सीआईटीयू जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज व रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान विनोद त्यागी ने कहा कि सिविल सर्जन बदले की भावना से यूनियन नेताओं के तबादले कर रहे हैं। उन्हें अपने फै सले तुरंत वापस लेने चाहिए। इसके अलावा छछरौली, प्रताप नगर सीएचसी व पीएचसी से निकाले गए 19 कर्मचारियों को भी डयूटी पर वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठेका कर्मचारियों की समस्याओं का अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का संचालन सर्व कर्मचारी संघ करेगा। जिसके अंतर्गत जुलूस, नगर प्रदर्शन, पुतला फूंक, घेराव, उल्टा झाडू सहित अन्य प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ, सीआईटीयू व रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक यूनियन कार्यालय में बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौढे, किसान सभा के जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान, अग्निशमन सेवा के मुख्य संगठन सचिव जरनैल सिंह चनालिया, रिटायर्ड संघ जिला सचिव सोमनाथ के निर्देशन में अगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाए। यहां उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को सिविल सर्जन से बैठक के बाद आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान परमजीत, मधु, नीलम, केसर, शशि, विकास, मलकीत, सुभाष, पंकज, निर्मल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed