फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health services in the hospital affected due to strike by employees

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों के धरने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Health services in the hospital affected due to strike by employees
यमुनानगर। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी सर्जन कार्यालय के सामने धरना जारी रखा। कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, प्लास्टर रूम समेत अन्य जगहों पर काम प्रभावित हो रहे हैं। हेल्पर न होने से अन्य स्टाफ को सारा काम करना पड़ रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

धरने पर सबसे पहले अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को दो मिनट का मौन धारण करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दिन किसी भी तरह की नारेबाजी न करके धरने को चलाने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के जिला प्रधान विजय कुमार व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कर्मचारियों को धोखे में रख कर काम करवाने का आरोप लगाया। धरने के समर्थन में पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा 23 मई को सफाई कर्मचारियों को अपने मूल पदों पर ड्यूटी देने के आदेश जारी किए गए, लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन ने इन आदेशों को कुछ कर्मचारियों तक ही सीमित कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के चहेते कर्मचारियों से अपने मूल पदों के बजाय अन्य पदों पर ड्यूटी ली जा रही है। जिन कर्मचारियों से सफाई का कार्य करवाने के लिए धक्का किया जा रहा है वह सभी वार्ड सर्वेंट के पदों पर 10 से 12 वर्षों से ड्यूटी कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को लंबे समय का अनुभव होने की वजह से इनकी प्रमोशन करने की जगह उल्टा डिमोशन करके सफाई कर्मचारियों वाला कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जोत सिंह ने बताया कि वीरवार को रिटायर्ड संघ के प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन से मुलाकात करके उन्हें चेताया था कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना बंद करें। जो चहेते कर्मचारी दफ्तरों में बिठा रखे हैं उनसे भी उनके मूल पदों पर ड्यूटी लेने के आदेश जारी करे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सफाई कर्मचारी पीएमओ की सरकारी गाड़ियां चला रहे हैं। कुछ कंप्यूटर चला रहे है जोकि सरकारी नियमों के खिलाफ है। इस मौके पर रिटायर्ड संघ से जिला सचिव सोमनाथ, सतीश राणा, राजबीर पिंडोरा, रीना, निखिल, गुरप्रीत, सुभाष, कर्ण, करनैल, संगीता, प्रवेश, शिवकर्ण, नाथी राम, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed