फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health department's delivery hijacked due to neglect

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी की भेंट चढ़ा करोड़ो से बना डिलीवरी हट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Health department's delivery hijacked due to neglect
रादौर।
विज्ञापन
लगभग 24 वर्ष पहले तत्त्कालीन बंसीलाल सरकार द्वारा 1996 में डिलीवरी हट सब सैंटर नाचरौन बनाया गया था। पौना एकड़ पंचायती भूमि पर बनाए गए इस सब सैंटर में पांच गांव फतेहगढ, भगवानगढ, रापडी, नाचरौन और रतनगढ के लोगों को सुविधा देने के लिए बनाया गया। लेकिन, आज तक इसका डिलीवरी के लिए इस्तेमाल नहीं हो पाया है। डिलीवरी हट में कभी कोई डॉक्टर तैनात नहीं किया गया। न ही इस डिलीवरी हट में महिलाओं के जच्चा बच्चा के लिए कोई सुविधा है। जिस कारण डिलीवरी हट सब सेंटर मात्र शो पीस बनकर रह गया है। मामले को लेकर समाजसेवी डॉ. लाभसिंह ने मुख्यामंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत भेजकर डिलीवरी हट सब सेंटर की सुध लेने बारे गुहार लगाई है। गरीब लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड रही है। सरकार ने डिलीवरी हट बनाने पर लाखों रुपये खर्च किए थे। लेकिन, उसका लाभ किसी को नहीं मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि गांव में बनाए गए डिलीवरी हट में डॉक्टर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed