फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health department will distribute free glasses to children, Yamunanagar

बच्चों को स्वास्थ्य विभाग बांटेगा मुफ्त चश्मे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health department will distribute free glasses to children, Yamunanagar
बच्चों के आंखों की जांच करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय स्कूल साढौरा में आंखों का जांच शिविर लगाया गया। स्कूल में 200 विद्यार्थियों की जांच की गई। अधिकतर बच्चों की आंखों में कुछ न कुछ कमी अवश्य मिली। इसके अलावा 100 विद्यार्थी ऐसे मिले, जिन्हें तुरंत चश्मे की जरूरत है। वहीं विभाग ने बच्चों को मुफ्त में चश्मे देने का एलान किया।
पिछले दो सालों से कोरोना संकट चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों ने मोबाइल व लेपटॉप पर पढ़ाई शुरू कर दी, लेकिन अब यहीं मोबाइल व लैपटॉप विद्यार्थियों के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो स्कूल में जाने वाले हर विद्यार्थी को चश्मे का प्रयोग करना होगा। नेत्र रोग विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि मोबाइल का प्रयोग अधिक करने के कारण आंखें कमजोर हो रही हैं। वहीं टीवी अधिक देखने का कारण भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों से स्वास्थ्य विभाग की और से स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों की आंखों की जांच नहीं की गई। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम खंड कॉर्डिनेटर डॉ ईशांत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों में कैंप आयोजित करने के बाद 100 विद्यार्थियों का फ्री चस्मे वितरण में चयन किया गया। यह सूची उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। टीम स्कूलों में जाकर उस बच्चे को चश्मा देगी। इस मौके पर डीआईसी मैनेजर रितिका, अकुंर, स्कूल प्रिंसिपल रामरतन ग्रेवाल, सत्यवान व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed