{"_id":"60aaac0d8ebc3e29c22314b7","slug":"health-department-doctor-dies-of-corona-burnt-21-pyre-in-crematorium-yamuna-nagar-news-knl70844283","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर की कोरोना से मौत, श्मशान में 21 चिताएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर की कोरोना से मौत, श्मशान में 21 चिताएं जलीं
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन दो दिन बाद फिर से मरीजों के मरने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को 21 लोगों के शव का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया, जिनमें से दो दूसरे राज्यों के थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं रविवार को 344 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 207 कोरोना के और नए केस मिले हैं। खास बात यह है कि सिविल अस्पताल में कार्यरत 57 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक चिकित्सक डॉ.जे पी प्रसाद की मौत फरीदाबाद के एक अस्पताल में हो गई। हालांकि यह मौत दो दिन पूर्व हुई है।
जानकारी के अनुसार उन्हें कुछ दिन पूर्व बुखार हुआ था। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें आराम नहीं मिला, इसके बाद वह अपने घर चले गए। वहां से परिजन उन्हें फरीदाबाद के एक अस्पताल में ले गए। जहां उनकी मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रूप नगर के तीर्थ नगर निवासी 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत जिला अस्पताल में हो गई, जबकि सत्संग विहार कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। वहीं कैंप कॉलोनी से 63 वर्षीय वृद्ध, बाढ़ीमाजरा के रूप नगर निवासी 57 वर्षीय महिला की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। तीर्थनगर निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत गाबा अस्पताल में हुई। नाचरौन के रसूडी निवासी 81 वर्षीय वृद्ध की मौत ईएसआई में हुई। मुंडा माजरा निवासी 63 वर्षीय वृद्ध की मौत सिविल अस्पताल में हुई। भोगपुर निवासी 59 वर्षीय वृद्धा की मौत ईएसआई अस्पताल में हुई। जैन कॉलोनी निवासी 73 वर्षीय वृद्धा व वीना नगर निवासी 49 वर्षीय महिला की मौत निर्मल अस्पताल में हुई। लक्ष्मी गार्डन निवासी 81 वर्षीय वृद्ध की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। विष्णु गार्डन निवासी 45 वर्षीय अधेड़, लोहरान मोहल्ला से 84 वर्षीय वृद्ध, श्रीनगर कॉलोनी से 83 वर्षीय वृद्ध, भोगपुर से 53 वर्षीय अधेड़, उत्तर प्रदेश से 58 वर्षीय अधेड़, बिहार निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, झीवरेहड़ी से 44 वर्षीय अधेड़, सिविल लाइन से 31 वर्षीय युवक, लक्ष्मी नगर से 65 वर्षीय वृद्धा व कातरवाली निवासी पुरुष की भी मौत हो गई है। इन सभी का संस्कार भी कोरोना गाइडलाइन से कराया गया।
यह है स्थिति
पॉजिटिव आए 207
स्वस्थ हुए मरीज 344
रिपोर्ट लंबित 991
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मौत 337
अब तक पॉजिटिव केस 22,522
अब तक स्वस्थ हुए 20,615
कोरोना के एक्टिव केस 1570
होम आइसोलेशन में मरीज 1091
अब तक हुई सैंपलिंग 3,11,106
सैंपलिंग के बाद निगेटिव 2,84,623
जिले का रिकवरी रेट 91.53 प्रतिशत
जिले का संक्रमण दर 7.23 प्रतिशत
एक्टिव कंटेनमेंट जोन 719
सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव हो गया था। फरीदाबाद में उपचार के दौरान दो दिन पहले उनकी मौत हो गई है। जिले में कोरोना के केस तेजी से कम हो रहे हैं। फिलहाल जिले में न तो बेड की कमी है और न ही ऑक्सीजन की कमी है।