Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health department alert, staff doubled

Yamuna Nagar News: स्वास्थ्य विभाग सतर्क, दोगुना किया स्टाफ

Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Health department alert, staff doubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रंगों के पर्व होली के दिन होने वाले लड़ाई-झगड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। इसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। वहीं इमरजेंसी में भी डॉक्टर 24 घंटे मरीजों के उपचार के लिए मौजूद रहेंगे। सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में जरूरी दवाइयां रखने के निर्देश दिए हैं।
होली पर्व पर लोग रंग गुलाल उड़ाते हुए जमकर हुड़दंग करते हैं। ऐसे में लोग घायल हो जाते हैं। इसके अलावा लोगों के झगड़े भी बड़ी संख्या में होते हैं। इस पर लोग उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर व सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में पहुंचते हैं। इसके अलावा झगड़ों के बाद काफी संख्या में मेडिकल भी होते हैं।
विज्ञापन

इस कारण स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिला सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। नागरिक अस्पताल में होली पर्व को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। वहीं इमरजेंसी में भी चिकित्सक मरीजों की सेवा के लिए मौजूद रहेंगे। डॉक्टर व स्टाफ की संख्या को दोगुना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंथेटिक रंगों का न करें इस्तेमाल : पीएमओ
जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत किरण टिवाना ने आमजन से सिंथेटिक रंगों से के बजाए हर्बल रंगों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक रंग लोगों व विशेष रूप से बच्चों के त्वचा व आंखों में नुकसान पहुंचा सकता है। सिंथेटिक रंग से त्वचा संबंधी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। होली पर्व को भाईचारे के साथ सद्भावना के साथ बनाएं। पानी को व्यर्थ न करें। मौसम में बदलाव चल रहा है। ऐसे में ठंडे पानी में बच्चों को न भीगने दें। बच्चों को सिंथेटिक व हर्बल रंगों के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed