फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   He used to take English liquor from Haryana and sell it in Bihar

Yamuna Nagar News: हरियाणा से ले जाकर बिहार में बेचता था अंग्रेजी शराब

Wed, 07 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
He used to take English liquor from Haryana and sell it in Bihar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच के दौरान बिहार में शराब सप्लाई करने ले जा रहे एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास शराब की बोतलों से भरे दो बैग बरामद हुए। दोनों बैग में अंग्रेजी शराब की 24 बोतल बरामद की गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजकीय रेलवे पुलिस के बलजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय वह अपनी टीम के साथ अमृतसर से बिहार जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस की जांच कर रहे थे। तभी ट्रेन के अंदर दो बैग लिए एक युवक संदिग्ध हालात में नजर आया। शक के आधार पर उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन

आरोपी के दोनों बैग की जांच करने पर उनमें से 24 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली जिले के गांव बागमली निवासी राहुल के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह एक बार पहले भी यहां से शराब लेकर बिहार जा चुका है। उसने बताया कि बिहार में शराब बंद है। वह यहां से शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी राहुल ने यहां से यह शराब 11 हजार रुपये में खरीदी थी। बिहार में इसे करीब 20 हजार रुपये में बेचकर लाभ कमाता। आरोपी अवैध रूप से शराब सप्लाई कर रहा था। बरामद शराब का वह कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाया है। इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed