{"_id":"694ed8a2303a126f0608ad95","slug":"he-shed-light-on-the-sacrifice-of-the-sahibzadas-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148856-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साहिबजादों के बलिदान पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साहिबजादों के बलिदान पर डाला प्रकाश
Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
वीर बाल दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान
- फोटो : महोली में काव्य पाठ करता कवि।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में प्रेरणा, साहस और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करने के उद्देश्य से वीर बाल दिवस मनाया गया। अध्यापिका नंदिनी ने वीर साहिबजादों के जीवन, साहस और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
अध्यापिका सरोज सेठी ने अपने वक्तव्य में शहीद उधम सिंह के देश की रक्षा के ए किए गए आत्मोत्सर्ग से विद्यार्थियों को परिचित कराया। कार्यक्रम में कक्षा दूसरी की छात्रा रसनूर ने कविता पाठ के माध्यम से वीर बाल दिवस की महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा कटारिया ने कहा कि शहीदों से मिली स्वतंत्रता और मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के ऐतिहासिक व सामाजिक ज्ञान को समृद्ध करते हैं।