फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   HCS and NEET exams can be taken only after biometric verification

Yamuna Nagar News: बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही दे सकेंगे एचसीएस व नीट

Fri, 24 Apr 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
HCS and NEET exams can be taken only after biometric verification
 परीक्षा के आयोजन को लेकर बैठक लेतीं डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा तथा तीन मई को होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक और सख्त प्रबंध किए हैं। दोनों परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
एचसीएस परीक्षा के लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 5,520 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं नीट परीक्षा के लिए छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लगभग 1,736 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी व एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा तीन मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को हर हाल में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। साथ ही 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं संबद्ध सेवाओं की परीक्षा के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अभिभावकों के ठहरने और पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को समय पर केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों और सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह कार्यशील रहें। साथ ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए भी मजबूत इंतजाम किए जाएं।
बैठक में डीसी प्रीति ने बताया कि जिले में नीट परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,736 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जीएम रोडवेज संजय रावल और जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


बायोमीट्रिक की व्यवस्था की दोगुना
बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बायोमीट्रिक सत्यापन व्यवस्था को दोगुना किया गया है। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग जांच काउंटर बनाए जाएंगे। प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों पर एक सुरक्षा जांच काउंटर और 48 परीक्षार्थियों पर एक बायोमीट्रिक उपकरण लगाया जाएगा। 30 अप्रैल तक सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य आवश्यक उपकरण स्थापित कर दिए जाएंगे। जैमर को परीक्षा के दिन दोपहर 1:45 बजे से सक्रिय किया जाएगा, ताकि बायोमेट्रिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। नीट परीक्षा तीन मई को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा, इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed