फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   HCCI discusses business opportunities with Cuba

Yamuna Nagar News: क्यूबा से व्यापारिक संभावनाओं पर पहल, एचसीसीआई ने की चर्चा

Sun, 24 May 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 May 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
HCCI discusses business opportunities with Cuba
क्यूबा के राजदूत व प्रथम सचिव के साथ एचसीसीआई चैंबर के पदा​धिकारी। संगठन
जगाधरी। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) की ओर से कुरुक्षेत्र में एक विशेष निर्वाचिका सभा (कॉन्क्लेव) करवाई गई। यह कार्यक्रम भारत और क्यूबा के बीच व्यापारिक व उद्यमी की संभावनाओं को लेकर करवाया गया। इस कार्यक्रम में क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सान अगुइलेरा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, क्यूबा दूतावास के प्रथम सचिव प्रो. माइकी डियाज पेरेज विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में दोनों देशों में व्यापार व उद्यम को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में एचसीसीआई यमुनानगर अध्यक्ष राजेश सोंधी के नेतृत्व में विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस दौरान एचसीसीआई प्रतिनिधिमंडल की क्यूबा राजदूत और प्रथम सचिव से अलग-अलग बैठक हुई। इसमें व्यापार और निवेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में क्यूबा से विभिन्न लकड़ी प्रजातियों के आयात, कृषि और वानिकी क्षेत्र में निवेश, एग्रो फार्मिंग तथा विदेशी निवेशकों के लिए क्यूबा सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भविष्य में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया। राजदूत जुआन कार्लोस मार्सान अगुइलेरा ने कहा कि जल्द ही यमुनानगर के उद्योगपतियों को दिल्ली में आमंत्रित किया जाएगा। वहां व्यापार और निवेश अवसरों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और क्यूबा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की बैठक करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्यूबा भारत के साथ दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। कृषि, वानिकी और लकड़ी व्यापार के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं मौजूद हैं। चैंबर अध्यक्ष राजेश सोंधी ने कहा कि यमुनानगर के उद्योगों के लिए लकड़ी की आयात और कृषि आधारित क्षेत्रों में नए अवसर बन सकते हैं। चैंबर इस दिशा में आगे भी पहल करेगा। जिला महासचिव सुमित गुप्ता ने कहा कि इस पहल से दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। वहीं, आने वाले समय में उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ने की संभावना है। प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष दीपक सोंधी और उपाध्यक्ष संत ज्ञानेश्वर क्वात्रा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed