{"_id":"66dcc0db7f38c6921307b4e7","slug":"hawan-was-performed-to-calm-the-yamuna-river-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-125001-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यमुना नदी को शांत करने के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यमुना नदी को शांत करने के लिए किया हवन
Sun, 08 Sep 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। हथिनीकुंड बैराज पर सिंचाई विभाग ने शनिवार को यमुना नदी के प्रकोप को शांत करने और क्षेत्र में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। विभाग के एसई आरएस मित्तल ने अपने स्टाफ के साथ हवन यज्ञ कर यमुना मैया का बेड़ा चढाया।
विभाग के एसई आरएस मित्तल ने कहा कि सिंचाई विभाग प्रत्येक वर्ष यमुना मैया को शांत करने और क्षेत्र में सुख समृद्धि बनाए रखने को लेकर भंडारे व हवन यज्ञ का आयोजन करता है। हथिनीकुंड बैराज से चार प्रदेशों को पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को पानी सप्लाई किया जाता है।
सिंचाई विभाग सभी प्रदेशों को उनकी डिमांड और उनके शेयर के मुताबिक पानी सप्लाई करता है। लोगों का कहना है कि अबकी बार बाढ़ ना आए क्षेत्र में अपना रौद्र रूप न दिखाएं । इसी को लेकर यह भंडारा आयोजित किया जाता है । सभी मिलजुल कर हवन यज्ञ करते हैं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।