फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryanvi folk tradition seen in National Youth Festival

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में दिखी हरियाणवी लोक परंपरा

Fri, 22 Nov 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 22 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi folk tradition seen in National Youth Festival
यमुनानगर। दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत यमुनानगर आईटीआई और डीएवी गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में संस्कृति, लोक परंपरा सहित कुल दस विधाओं की प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में जिलेभर के 15 से 29 वर्ष के करीब 700 युवाओं ने भाग लिया। महोत्सव में पहले दिन हरियाणवीं संस्कृति व लोक परंपरा की धूम रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हरियाणवीं के अलावा पंजाबी, राजस्थानी, मराठी सहित विभिन्न राज्यों की सभ्यता का संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सके। ऐसे में मंत्री की ओर से संजय सिंह राणा को प्रतिनिधि बनाकर भेजा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीटीएम पीयूष गुप्ता ने किया। वहीं, अध्यक्षता प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने किया।
विज्ञापन

यह महोत्सव केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को डीएवी गर्ल्स कॉलेज में होगा। जिसमें यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्यातिथि होंगे। इसमें विजेताओं को 2100, 1500 और 1100 रुपये नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रदेश स्तर पर होने वाली स्पर्धा में भाग लेंगे। प्रदेश के विजेताओं का चयन 12 से 16 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों मंचों पर युवाओं की कुल 368 प्रस्तुतियां करवाई गई। महोत्सव में युवाओं ने भारतीय लोक संस्कृति सहित कुल दस प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इस दौरान आईटीआई में विज्ञान प्रदर्शनी, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, काव्य पाठ, भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई। जबकि डीएवी गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों के प्राध्यापक निर्णायक मंडल में शामिल रहे। विजेताओं की घोषणा समापन दिवस पर की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी ओंकार स्वामी, साढ़ौरा आईटीआई प्राचार्य अश्विनी कुमार शर्मा, छछरौली प्राचार्य रामकुमार धीमान, रोजगार अधिकारी पवन कुमार कांबोज, मनीष कुमार, शिव दयाल, राम दत्त, मनदीप कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

यह रहे निर्णायक मंडल में शामिल

लोक नृत्य समूह, लोकगीत समूह, लोक नृत्य एकल व लोकगीत एकल में अंबाला से सुरेश शर्मा, अंबाला से पुनीत माम, अंबाला से डॉ. रवि गोतम, एसडी कॉलेज अंबाला से डॉ. मधु निर्णायक मंडल में शामिल रहे। वहीं, कहानी लेखन, भाषण और तत्कालीन व्याख्यान में ब्रह्मदत्त, इंदू शर्मा और लेखन बी.मदन मोहन रहे। फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग में राजेंद्र कुमार व संदीप सिंह निर्णायक रहे। जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल, अश्विनी गर्ग, सुचेता सेठी, डॉ. विशाल गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed