फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryanvi and Punjabi songs enthralled the audience

Yamuna Nagar News: हरियाणवी व पंजाबी गीतों से बांधा समां

Tue, 12 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi and Punjabi songs enthralled the audience
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपालमोचन। मेला श्री कपाल मोचन आदिबद्री में प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी, पंजाबी संस्कृति एवं धार्मिक गीतों व भजनों पर आधारित प्रस्तुतियों की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में भारत के कोणे-कोणे में धूम मची हरियाणे की, कर्मभूमि या धर्मभूमि वीर भूमि हरियाणे की, हरियाणवी गीत पर स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धक किया। एक अन्य हरियाणवी गीत मेरा बावन गज का घागरा द्वारा हरियाणवी संस्कृति से स्कूली बच्चों ने अवगत कराया। पंजाबी गीत चल मेले नू चलिये पर स्कूल के बच्चों ने गिद्दा प्रस्तुत कर पंजाबी संस्कृति से रूबरू करवाया तथा स्कूली बच्चों द्वारा पंजाबी भगड़े की बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग करनाल की ड्रामा पार्टी ने ड्रामा निरीक्षक ईशम सिंह के नेतृत्व में धार्मिक गीत एवं भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी। ड्रामा पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजन हे मानव शुभ कर्म करा कर, कर्म करेगा फल मिल जा, आज नहीं तो कल मिल जा गा, के द्वारा व्यक्ति अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed