फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana's masters football team in the final

Yamuna Nagar News: हरियाणा की मास्टर्स फुटबॉल टीम फाइनल में

Mon, 16 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana's masters football team in the final
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्तराखंड के देहरादून में चल रही राष्ट्रीय मास्टर्स फुटबाॅल प्रतियोगिता में हरियाणा की मास्टर फुटबॉल टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया। इस तरह टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली।
प्रतियोगिता 13 जून से देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की रही है। इसके सेमीफाइनल में हरियाणा मास्टर्स टीम ने उत्तराखंड की हल्द्वानी टीम 3-2 के स्कोर से हराया। हरियाणा मास्टर्स टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी ठाकर सिंह ने मैच का पहला गोल खेल के नौवें मिनट में कर टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे के रॉबिन बक्शी ने हरियाणा मास्टर्स टीम के लिए 14वे मिनट में दूसरा और 27वें मिनट में तीसरा गोल खेल किया। हल्द्वानी टीम के खिलाड़ियों ने खेल के अंतिम समय में दो गोल किए। इस तरह हरियाणा मास्टर्स टीम ने यह मुकाबला 3-2 के स्कोर से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा मास्टर्स टीम का नेतृत्व उत्तर रेलवे के पंकज चुघ ने किया। टीम के कोच बिजली निगम यमुनानगर के सुखविंद्र सिंह हैं। टीम के कप्तान पंकज चुघ ने कहा कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल खेलने के लिए टीम तैयार हैं। पंकज ने कहा कि टीम पर विश्वास है कि फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed